जीवनशैलीस्वास्थ्य

घरेलू उपायों से आसानी से हटाए दांतों का पीलापन

नई दिल्ली : दांतों की समस्याओं से आजकल बहुत से लोग पीड़ित हैं। कई लोग ओरल हाइजीन का ध्यान रखने के बावजूद दांत और मसूड़ों की समस्याओं से परेशान रहते हैं। दांतों के रोगों में मून से बदबू आना, दांत कमजोर होना, मसूड़ों में खून और कमजोर होना, दांतों का पीला होना आदि शामिल हैं।

दांतों को चमकाने के उपाय क्या हैं? दांतों में पीलापन एक आम समस्या है, जो आपके खाने-पीने की खाद्य पदार्थों से होती है। बेशक स्मोकिंग और तंबाकू इसके बड़े कारण हैं लेकिन कई खाने की चीजें दांतों पर चिपककर उन्हें पीला बना देती है।

दांतों को सफेद कैसे करें? दांतों पर चिपकने वाले इस गंदे पदार्थ को मेडिकल भाषा में टार्टर कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह तब बनता है, जब आप तीन नियमों को भूल जाते हैं जिनमें ब्रश, फ्लॉस और कुल्ला शामिल हैं। दांतों पर जमा टार्टर को नहीं हटाने से यह खुरदरा हो जाता है और मसूड़ों की बीमारी का कारण बन सकता है। अगर आप दांतों की सड़न, सांसों की बदबू और मुंह से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको टार्टर को हटाने के घरेलू उपाय जानने चाहिए।

कभी आपने सोचा है कि संतरे के छिलके के बचे हुए का क्या करें? खट्टे फल आमतौर पर दांतों का मैल हटाने में अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें एसिड होता है। हार्डिन प्लस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आप छिलके को सीधे अपने दांतों पर 2-3 मिनट तक रगड़ सकते हैं या पेस्ट बनाकर अपने दांतों पर लगा सकते हैं। आप जो भी चुनें, बाद में गुनगुने पानी से अपना मुंह धो लें। सप्ताह में कई बार दोहराएं।

नारियल के तेल से कुल्ला करना दांतों की बीमारी से राहत पाने का सबसे सरल और असरदार उपाय है। ऑयल पुलिंग लोकप्रिय प्रक्रिया है और यह मुंह में जमा गंदगी को सोख लेता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसके लिए 1-2 टेबल-स्पून तेल को अपने मुंह में 10-15 मिनट के लिए घुमाएं। फिर इसे बाहर थूक दें और गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें।

टमाटर और स्ट्रॉबेरी दोनों ही विटामिन से भरपूर होते हैं। दांतों को चमकाने के लिए आप इन दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों में से किसी एक को काटकर उसका गूदा बनाकर दांतों पर लगाएं। 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर अपना मुंह धो लें।

1 कप पानी में 1 टीस्पून एलोवेरा जेल, 4 टीस्पून वेजिटेबल ग्लिसरीन, 10 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल और 4 टेबलस्पून बेकिंग सोडा मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट से अपने दांतों को दिन में एक बार तब तक ब्रश करें। इसे हर 3-4 दिन में एक बार दोहराएं। एलोवेरा दांतों और मसूड़ों को ठीक करने में मदद करता है और नींबू का तेल बैक्टीरिया से लड़ता है।

इस पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं। इसके अर्क को अक्सर टूथपेस्ट में शामिल किया जाता है। यह एक बढ़िया एंटी बैक्टीरियल एजेंट है जो टार्टर को कम करने के लिए प्रभावी है। माउथवॉश बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में इसकी 3-4 बूंदें मिलाई जा सकती हैं। इसे हर दिन या यहां तक कि दिन में दो बार भी गरारे कर सकते हैं।

इस मसाले का उपयोग लंबे समय से दांत दर्द को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। यह आपके मुंह में मौजूद रोगाणुओं से भी लड़ता है। लौंग को पीस लें (या तैयार पाउडर पाएं), थोड़ा सा जैतून का तेल डालें और मिश्रण को दाग वाले क्षेत्रों पर लगाएं।

Related Articles

Back to top button