अन्तर्राष्ट्रीयजीवनशैलीफीचर्डब्रेकिंग

मास्क पहन कर आप भी कर सकते है मक्का मस्जिद में इबादत

नई दिल्ली: सऊदी अरब ने रविवार को सात महीने बाद इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का को प्रार्थना के लिए खोल दिया है। मजिस्द को कोरोना महामारी के चलते बंद किया गया था।

मक्का मस्जिद को खोलने पर कुछ नये नियम भी लागू कर दिये गये है। उमरा तीर्थयात्रियों की संख्या 15000 कर दी गई है। कोरोना वायरस महामारी के चलते साल भर चलने वाले उमरा तीर्थयात्रा को बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ मास्क पहनकर ही मस्जिद के अंदर इबादत की अनुमति दी गई है। अक्टूबर की शुरुआत में सऊदी अरब ने प्रतिदिन 6,000 लोगों को उमरा करने की अनुमित दी थी।

यह भी पढ़े:—   पाकिस्तान: नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान को गिरफ्तार किया गया 

रविवार से शुरू हुए दूसरे चरण के तहत उमरा तीर्थयात्रियों की संख्या प्रति दिन 15,000 कर दी गई है। उमरा तीर्थयात्रियों सहित अधिकतम 40,000 लोगों को अब मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति होगी।

आपको बता दें कि तीसरे चरण के तहत एक नवंबर से विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को अनुमति दी जाएगी। साथ ही उमरा तीर्थयात्रियों की सीमा को बढ़ाकर 20,000 कर दिया जाएगा। साथ ही मक्का मस्जिद में रोजाना 60 हजार लोगों को प्रार्थना करने की अनुमति होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ।  हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button