राज्य

RJD MLA के खिलाफ पार्टी में विवाद, कार्यकर्ता बोले- जूतों की माला पहनाएंगे

भाेजपुर में बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव के खिलाफ पार्टी में विवाद गहरा गया है। कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर चेतावनी दी है कि अगर वे नहीं सुधरे तो जूतों की माला भी पहनाएंगे।

भोजपुर । बिहार के भोजपुर में राजद का आंतरिक कलह तब सतह पर आ गया, जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव के खिलाफ कोइलवर-बबुरा पथ को जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कहा कि विधायक क्षेत्र के विकास को लेकर उदासीन हैं। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि अगर विधायक नहीं सुधरे तो उन्हें जूतों की माला पहनाएंगे।

 

राजद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक कुछ खास इलाकों में विकास कार्य करा रहे हैं, जबकि वे पूरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक विकास में सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर विधायक सरोज यादव क्षेत्र में विकास का काम नहीं करते हैं तो जूते का माला पहनाकर उनका स्वागत करेंगे।

राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने पार्टी सुप्रीमाे लालू प्रसाद यादव के कहने पर सरोज यादव को वोट देकर विधायक बनाया, लेकिन एक वर्ष बाद भी क्षेत्र में कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसा नहीं चलेगा।

Related Articles

Back to top button