उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग की अव्यवस्था देख ​डीएम का पारा हाई,दिए निर्देश

सिवालखास पुल से बाबा भूरेशाह दरगाह तक कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

Meerut News: जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने गंगनहर पटरी कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग की अव्यवस्था देख डीएम डॉक्टर वीके सिंह भड़क उठे। उन्होंने कांवड़ की तैयारियों में तेजी लाने और जल्द से जल्द सभी काम समय से पहले निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
एसएसपी के साथ पहुंचे गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग
कांवड़ यात्रा तैयारी के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे के साथ गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर पहुंचे। जहां पर दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने सलावा पुल,अटेरना पुल, दौराला पुल,नानू पुल,भलसौना पुल,पूठखास पुल, भोला की झाल,जानी पुल,सिवालखास पुल से बाबा भूरेशाह दरगाह तक कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
संवेदनशील स्थानों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया
जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई,प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग,सडक मरम्मत,जल निकासी,शौचालय,पेयजल, साईनेज,स्ट्रीट लाईट,झाड़ियों की कटाई,गोताखोर व मोटर बोट की व्यवस्था,विद्युत पोल, विद्युत खंभों को पालिथीन से कवर कराने,ट्रांसफार्मर को जाली से कवर कराने,सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा,रूट डायवर्जन प्लान,संवेदनशील स्थानों का चिन्हांकन आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ मार्ग पर फैली गंदगी और सड़क किनार बढ़ी झाड़ियों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। दोनों अधिकारी कुछ और आगे बढ़े तो बिजली के लटके तार देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत आलाधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियो को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने व समस्त व्यवस्थाओ को दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये।
डीएम के साथ ये अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर डीएम के साथ सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button