BREAKING NEWSState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्डमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कुएं में गिरी जीप, मारने वालों में छ: उत्तर प्रदेश के निवासी

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक जीप के कुएं में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवानजीकापुरा के समीप उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से आयी एक जीप देर रात दुर्घटनावश कुए में गिर गयी। इस वजह से छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को कुएं में से निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोट पहुंची है और सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीप को कुए से निकाल लिया है।

यह भी पढ़े:- पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर – Dastak Times 

सूत्रों ने कहा कि मृतकों की पहचान छत्रपाल, राजू कुशवाह और घनश्याम के रूप में हुयी है। तीन अन्य पुरुषों की पहचान की जा रही है। बताया गया है कि ये सभी उत्तर प्रदेश के महोबा जिला निवासी हैं और जिले में एक बारात में आए थे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button