ब्रेकिंगराष्ट्रीय

सिक्‍स लेन का होगा गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन, परिवहन मंत्रालय ने लगाई मुहर

लखनऊ : राज्यसभा के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि लखनऊ की राह अब और आसान होने जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन का किए जाने को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। इस पत्र में केंद्रीय मंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रयास का हवाला भी दिया है और इस कार्यवाही को उनके प्रयास का परिणाम बताया है। पत्र में यह भी बताया गया है कि एफपी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इन एसोसिएशन और इंडियन इंजीनियरिंग कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड को इस कार्य की जिम्मेदारी दे दी गई है। जल्द कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

हम माफिया का मानमर्दन करते हैं, विपक्षी दल देते थे संरक्षण : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर से अयोध्या-लखनऊ फोरलेन का निर्माण करीब एक दशक पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेयी के कार्यकाल में शुरू की गई स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत कराया गया था। फोरलेन ने न केवल सड़क मार्ग से लखनऊ का सफर आसान बनाया बल्कि विकास की गति भी तेज कर दी। इसे छह लेन का बनाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पिछले दिनों नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शहर और सहजनवां के नागरिकों को 177 विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्‍यास किया। 122 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं का काम चार महीने में पूरा होगा। गुणवत्ता में कोई कमी न हो इसके लिए मुख्यमंत्री ने हर परियोजना की निगरानी के लिए जोनल अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए हैं। लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री ने सड़कों का शिलान्यास किया तो कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन पर देख शहरी झूम उठे। छह साल और उससे भी ज्यादा समय पहले बनी सड़कें अब ठीक हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने भालोटिया मार्केट की सड़क का लोकार्पण किया।

वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नकारात्मक सोच गोरखपुर के विकास में बाधा है। इसी सोच के कारण गोरखपुर के बारे में गलत धारणा बनी है। इससे बाहर निकलना है। कला, संस्कृति, आध्यात्म के महत्वपूर्ण केंद्र गोरखपुर में विकास की हर आस पूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार जिस नए गोरखपुर को आकार दे रही है, उसमें हर गली विकास की रोशनी से रोशन होगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अगले साल इनडोर की सुविधा मिलने लगेगी। इसी साल चिडिय़ाघर की सौगात मिलेगी। अगले साल खाद कारखाना की आस पूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के आंतरिक क्षेत्र में बदहाल सड़कें और दुव्र्यवस्थित नालियां लोगों के मन की टीस थी।

सफाईकर्मियों के बीच चले जमकर लात, घूसे मामूली विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट

Related Articles

Back to top button