BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीय

बढ़ते प्रदूषण की वजह से डॉक्टरों ने सोनिया को दी दिल्ली से बाहर रहने की सलाह

बढ़ते प्रदूषण की वजह से डॉक्टरों ने सोनिया को दी दिल्ली से बाहर रहने की सलाह

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को डॉक्टरों ने शहर से बाहर शिफ्ट होने की सलाह दी है।

सूत्रों के मुताबित सोनिया गांधी को डॉक्टरों ने गर्म माहौल वाले स्थान पर ठंड का मौसम बिताने को कहा है। सोनिया गांधी अस्थमा और सीने में इंफेक्शन की समस्या है, इसे देखते हुए ही डॉक्टरों ने यह सलाह दी है।

इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और उनके बेटे राहुल गांधी या बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ रहेंगी। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़े:नीतू कपूर से मिलने के बाद भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

दरअसल, पिछले कुछ समय से सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं रही है। खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें बीते 30 जुलाई को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद सितम्बर माह में नियमित हेल्थ चेकअप के लिए सोनिया कुछ दिनों के लिए विदेश भी गईं, तब वह संसद के मानसून सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाई थीं।

पार्टी सूत्रों ने कहा है कि अगस्त महीने में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से सोनिया गांधी का इलाज जारी है।

अस्थमा की समस्या के साथ सीने में इंफेक्शन को लेकर डॉक्टर काफी चिंतित हैं। ऐसे में दिल्ली के प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ही कांग्रेस अध्यक्ष को दिल्ली से बाहर किसी गर्म स्थान जैसे चेन्नई या गोवा जाने की सलाह दी गई है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button