उत्तर प्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखण्डटॉप न्यूज़दिल्लीपंजाबफीचर्डबिहारब्रेकिंगमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयहरियाणाहिमाचल प्रदेश

तमिलनाडु : भाजपा ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची

प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरूगन को धारापुरम से बनाया उम्मीदवार

खुशबू सुंदर को थाउजेंड लाइट्स से टिकट

दिल्ली, 14 मार्च 2021 (दस्तक टाइम्स) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरूगन को धारापुरम से उम्मीदवार बनाया है। जबकि अभिनेत्री खुशबू सुंदर को थाउजेंड लाइट्स से टिकट दिया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी के तौर पर भाजपा राज्य में 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन को धारापुरम से तथा एच.राजा को कराईकुड़ी से उम्मीदवार बनाया है। जबकि खुशबू सुंदर को थाउजेंड लाइट्स से टिकट मिला है।

इसके अलावा, हार्बर से विनोज पी. सेल्वम, तिरुवन्नामलै से एस. तनिगैवेल, तिरुक्कोईलूर से कलिवरदन, मोडक्कुरुच्चि से डॉ सी.के. सरस्वती, कोयंबटूर से वानती श्रीनिवासन, अवरकुरुच्चि से के. अन्नामलै, तिट्टक्कुडी से डी. पेरियासामी, तिरुवैयारु से पूंडी एस. वेंकटेशन, मदुरै (उत्तर) से पी. सरवनन, विरुधुनगर से जी. पांडुरंगन, रामनाथपुरम से डी. कुप्पाराम, तिरुनेलवेली से पूर्व विधायक नैनार नागेंद्रन, नागरकोयिल से एम.आर. गांधी औऱ कोलाचेल से पी. रमेश को उम्मीदवार बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button