अन्तर्राष्ट्रीय

थाइलैंड के मछुआरे को मिला 2.5 करोड़ रुपये का दुर्लभ मोती

थाइलैंड के मछुआरे को मिला 2.5 करोड़ रुपये का दुर्लभ मोती

बैंकॉक : थाइलैंड के एक मछुआरे को एक 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का ऐसा दुर्लभ मोती हाथ लगा है जिससे उसकी किस्मत ही बदल दी है। हचाई नियोमादेचा ने कुछ दिनों पहले सपना देखा था कि उन्हें समुद्र तट पर कोई गिफ्ट मिलने वाला है और उनका यह सपना सच साबित हो गया।

हचाई समुद्र तट पर अपने परिवार के साथ सीप चुनने में लगे थे तभी उनकी नजर पानी में तैरती एक वस्तु पर गई, जिस पर कई सीप लगे थे। इनमें से तीन स्नेल शेल थे। हचाई अपने भाई के साथ उसे लेकर पिता के पास पहुंचे। पिता ने जब सीप की सफाई की तो उन्हें दुर्लभ नारंगी रंग का मोती दिखाई दिया। ये मोती सी स्नेल (समुद्री घोंघे) से बनता है और शेल में ही रहता है, जबकि पारंपरिक मोती ओएस्टर्स के अंदर मिलते हैं।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें : – यमन में सऊदी अरब के हमले सहन नहीं करेगा, हिंसा खत्म होनी चाहिए : अमेरिका

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंdastaktimes.org  के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button