अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

आभूषण से भरा बैग लूटने वाला 25 हजारी इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किया गया है।

Meerut Police Encounter: थाना भावनपुर पुलिस ने आभूषण से भरा बैग लूटने वाले 25 हजारी इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किया गया है।
थाना भावनपुर पर एफआईआर दर्ज कराई गई
गौरव वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी मास्टर कॉलोनी जनपद मेरठ के साथ थाना भावनपुर क्षेत्रान्तर्गत अंकुर गार्डन रिजॉर्ट के पास अज्ञात बदमाशों ने उनके बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषण छीनकर ले जाने की घटना हुई थी। घटना के संबंध में थाना भावनपुर पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान घटना में बदमाश राहुल वेद निवासी सिंघावला, निकट सीता माता मंदिर, थाना अम्बाला सदर, हरियाणा की संलिप्तता सामने आई। आज प्रातः एसटीएफ टीम आगरा द्वारा 25 हजार के इनामी अभियुक्त राहुल वेद को थाना भावनपुर पर दाखिल किया।
एक सर्राफा व्यापारी को असलाह दिखाकर लूटा था
पूछताछ में बदमाश राहुल वेद ने बताया कि करीब छह माह पूर्व उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गढ़ रोड पर एक सर्राफा व्यापारी को असलाह दिखाकर लूटा था। जिसमें सोने-चांदी के आभूषण प्राप्त हुए थे। अभियुक्त के अनुसार उसने अपने हिस्से में आये आभूषण अम्बाला में एक राहगीर को बेच दिये थे। जिससे प्राप्त लगभग 45 हजार रुपये उसके हिस्से में आये। जिन्हें उसने खाने-पीने एवं अन्य मुकदमों की पैरवी में खर्च कर दिया। अभियुक्त ने बताया कि उसने घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस जिठौली निर्माणाधीन पुल/हाईवे के पास सीमेंट पिलर नं0-24 के पास छिपाकर रखे हैं। जिन्हें वह बरामद करा सकता है।
पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर
आज थाना भावनपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त राहुल वेद की निशानदेही पर अवैध शस्त्र एवं कारतूस की बरामदगी के लिए उसे जिठौली निर्माणाधीन पुल/हाईवे के पास सीमेंट पिलर नं0-24 के निकट ले जाया गया। बरामदगी के दौरान अभियुक्त राहुल वेद द्वारा अपनी निशानदेही पर बरामद कराये गये तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त राहुल वेद के बायें पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। अभियुक्त को जिठौली निर्माणाधीन पुल/हाईवे के पास सीमेंट पिलर नं0-24 के निकट से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button