टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्य

मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हलचल बढ़ी, जाने क्या है वजह

भोपाल (एजेंसी): मध्यप्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को आज उस समय एक और बड़ा झटका लगा, जब उसके विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होना तय हो गया।

मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान श्री लोधी का भाजपा में आना तय हो गया है और कुछ ही देर में इसकी औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।

इसके पहले मार्च माह में कांग्रेस के 22 विधायकों ने सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके चलते तत्कालीन कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी थी और उस समय कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। इसके बाद अब एक और कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने की घटना को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
राज्य विधानसभा में 24 सीट रिक्त होने के कारण वहां शीघ्र ही उपचुनाव होने वाले हैं। दोनों ही दल उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इन स्थितियों के बीच कांग्रेस विधायक का पार्टी से किनारा करना, उसके रणनीतिकारों के लिए बड़ा झटका है।

मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को अचानक हलचल तेज हो गयीं और माना जा रहा है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा ने मीडिया से भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने का अनुरोध किया है। माना जा रहा है कि राज्य के बुंदेलखंड अंचल से एक विधायक आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी राजधानी भोपाल में हैं और वे भी प्रदेश मुख्यालय पहुंच रही हैं।

Related Articles

Back to top button