जीवनशैलीस्वास्थ्य

बढ़ती उम्र में घुटनों के दर्द को और अधिक बढ़ा देते हैं ये फूड्स

नई दिल्लीः उम्र के एक पड़ाव पर अक्सर देखा गया है, कि बुजुर्ग लोग अपने घुटनों के दर्द से काफी परेशान रहते हैं। बढ़ती उम्र में कभी-कभी घुटनों में दर्द होना आम बात है, लेकिन जब यह दर्द हमेशा रहने लगे या असहनीय हो जाए, तो इसका इलाज जरूरी हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं ? इन परिस्थितियों में उम्र के इस पड़ाव पर हमारे खान-पान की आदतें भी घुटनों के दर्द को बढ़ावा देती है, चलिए आज अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन-किन चीजों को इन परिस्थितियों में खाने से परहेज करना चाहिए।

कैफ़ीन

चॉकलेट और कॉफी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। लेकिन क्या आपको पता है ? बुढ़ापे के चलन के समय यदि आपके घुटनों में रोजाना दर्द रहता है, तो आपको कैफ़ीन और चॉकलेट से दूरी बना लेनी चाहिए, कैफ़ीन और चॉकलेट आपके घुटनों में दर्द की सबसे बड़ी वजहों में से एक है।

अल्कोहल

वृद्दावस्था में जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या होती है, उन्हें अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में अल्कोहल का सेवन करने से और अधिक दर्द झेलना पड़ सकता है, और इसके सेवन से Gout (गठिया) की समस्या भी हो सकती है। यह भी अर्थराइटिस का ही एक प्रकार है, जो सामान्य से कही ज्यादा दर्द भरा रहता है।

फ्रेंच फ्राइज

अर्थराइटिस के मरीजों को डीप फ्राइड चीजें जैसे फ्रेंच फ्राइज का सेवन नहीं करना चाहिए। ये फूड्स वेजिटेबल ऑयल में तैयार किए जाते हैं, जिनमें ओमेगा-6 और फैटी एसिड होता है, इसके साथ ही यह कार्बोहाइड्रेट और सोडियम से रिच होते हैं, जो शरीर में सूजन बढ़ाने का काम करते हैं।

वाइट ब्रेड

अक्सर देखा गया है, कि अर्थराइटिस के मरीजों को ग्लूटेन से एलर्जी हो जाती है, ऐसी परिस्थिति में अर्थराइटिस के मरीजों को मैदे की रोटी व ब्रेड खाने से परहेज करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button