जीवनशैली

घर के आगे इन चीजों का होना नहीं होता है शुभ, बनी रहती है पैसे की तंगी

अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है तो हो सकता है आपके घर की आगे या आस-पास वास्‍तु दोष उत्‍पन्‍न करने वाली चीजें हों।

हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सुख-समृद्धि से भरा रहे, हर किसी की जरूरतें पूरी हों और किसी भी तरह की आर्थिक तंगी से जूझना ना पड़ा। इसके लिए हम कड़ी मेहनत तो करते ही हैं, साथ वास्तु में यकीन करने वाले उसके अनुसार अपने घर को भी रखते हैं ताकि सिर्फ सकारात्मक उर्जा का संचार हो। मगर आपको बता दें कि सिर्फ घर के अंदर मौजूद चीजें ही नहीं बल्कि घर के आगे या आस-पास मौजूद चीजें भी वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं और ये घर में रहने वालों की शारीर‌िक, मानसिक व आर्थ‌िक परेशानी बढ़ाती हैं। इसलिए चलिए आपको ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं|

जो अगर आपके घर के आगे या आस-पास हैं तो तुरंत उन्हें हटा दीजिए-

  1. घर के आगे गंदे पानी का जमाव वास्तु दोष उत्पन्न करता है। अगर यह जमाव पश्च‌िम की ओर हो तब धन का नुकसान तो होता ही है बदनामी भी होती है।
  2. घर के आगे पत्थरों का जमा होना भी वास्तु के अनुसार अनुकूल नहीं होता है। इससे जीवन में तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है। व्यक्त‌ि को जीवन के हर क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
  3. कांटेदार पौधे घर के आगे होने का मतलब आपके व‌िरोध‌ियों की संख्या बढ़ रही है। यह पार‌िवार‌िक जीवन में मतभेद बढ़ाने का काम करता है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी झेलना पड़ता है।
  4. वास्तु के अनुसार घर के आगे दूध न‌िकलने वाले पौधे का होना भी कष्टकारी होता है।
  5. घर के आगे कूड़ेदान का होना वास्तु के अनुसार कष्टकारी होता है।
  6. ब‌िजली का खंभा मुख्य द्वार के सामने उन्नत‌ि में बाधक माना जाता है।
  7. घर के आगे घना वृक्ष का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है।
  8. घर के आगे से बेल का ऊपर चढ़ना भी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार इससे व‌िरोध‌ियों और शत्रुओं की संख्या बढ़ती है और उन्नत‌ि में बाधा आती है।
  9. वास्तु के अनुसार घर की दहलीज यानी मुख्य द्वार से ऊंची सड़क का होना भी कष्टकारी होता है। इससे घर में रहने वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। घर की मह‌िलाओं को कई तरह की परेशान‌ियों का सामना करना होता है और र‌िश्तों में तालमेल की कमी होती है।

 

Related Articles

Back to top button