मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक से ई रिक्शा सवार तीन मजदूरों की मौत
मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई।
Meerut News: मेरठ में करनाल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा ठेले पर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीनों मेरठ के दबथुआ कस्बा के रहने वाले थे।
मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मजदूर सेटरिंग का सामान लेकर गांव जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुबा गांव के पास सड़क पर बने कट से मुड़़ते समय ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर मौत हो गई। एक गांव के तीन लोगों की मौत से दबथुआ में शोक फैल गया। मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में मरने वालों की पहचान दबथुआ निवासी अमर (26), रमेश (55) और सुशील के रूप में हुई है। मरने वाले तीनों मजदूर मजदूरी करके अपने परिवारों का भरण-पोषण करते थे।



