बिहारराज्य

वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन सेवा 17 दिसम्बर से शुरू

वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन सेवा 17 दिसम्बर से शुरू

बेगूसराय : माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू और बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए कश्मीर जाने वाले लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कोरोना के कारण बंद किए गए रेल सेवा को क्रमवार तरीके से शुरू कर रहे रेल मंत्रालय ने बरौनी के रास्ते भागलपुर से जम्मू तवी तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन 15 दिसम्बर से प्रत्येक मंगलवार को जम्मूतवी से भागलपुर तथा 17 दिसम्बर से प्रत्येक गुरुवार को भागलपुर से जम्मूतवी जाएगी। 

ये है ट्रेन का समय और नम्बर

05097 प्रत्येक गुरुवार को रात में 23:55 बजे भागलपुर से चलकर 00:17 बजे सुल्तानगंज, 1:02 बजे जमालपुर, 2:40 बजे क्यूल, 4:40 बजे बरौनी, 5:55 बजे समस्तीपुर, 6:55 बजे मुजफ्फरपुर, 7:55 बजे हाजीपुर, 8:10 बजे सोनपुर, 9:43 बजे छपरा, 10:40 बजे सिवान, 11:25 भटनी, 11:48 बजे देवरिया, 13:45 बजे गोरखपुर, 14:59 बजे बस्ती, 16:45 बजे गोण्डा, 19:40 बजे लखनऊ, 22:20 बजे शाहजहांपुर, 23:21 बजे बरेली, 00:57 बजे मुरादाबाद, 2:58 बजे लक्सर, 3:19 बजे रुड़की, 4:15 बजे सहारनपुर, 4:51 बजे यमुनानगर जगधरी, 05:44 बजे अंबाला कैंट, 7:30 बजे लुधियाना, 8:35 बजे जालंधर कैंट, 10:30 बजे पठानकोट कैंट तथा 11:04 बजे कठुआ होते हुए दिन में 13:00 बजे जम्मूतवी पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़े:- जेपी नड्डा की मौजूदगी में कोलकाता में भाजपा कर्मियों पर हमले का आरोप – Dastak Times 

वापसी के लिए ट्रेने

वापसी में प्रत्येक मंगलवार को जम्मूतवी से रात 22:45 बजे चलकर 23:45 बजे कठुआ, 00:25 बजे पठानकोट कैंट, 2:20 बजे जालंधर कैंट, 3:20 बजे लुधियाना, 05:17 बजे अंबाला कैंट, 6:07 बजे यमुनानगर जगधरी, 6:50 बजे सहारनपुर, 7:36 बजे रुड़की, 7:58 बजे लक्सर, 10:05 बजे मुरादाबाद, 11:38 बजे बरेली, 12:45 बजे शाहजहांपुर, 15:20 बजे लखनऊ, 17:30 बजे गोण्डा, 18:45 बस्ती, 20:40 बजे गोरखपुर, 21:51 बजे देवरिया, 22:16 बजे भटनी, 23:00 बजे सिवान, 00:40 बजे छपरा, 1:58 बजे सोनपुर, 2:05 बजे हाजीपुर, 3:00 बजे मुजफ्फरपुर, 4:00 बजे समस्तीपुर, 5:15 बजे बरौनी, 7:15 बजे क्यूल, 8:20 बजे जमालपुर तथा 8:53 बजे सुल्तानगंज होते हुए सुबह में 9:55 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी।

इस ट्रेन के चलने से लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को ना केवल वैष्णो देवी के दर्शन और कश्मीर की सैर के लिए जाना आसान हो जाएगा। बल्कि, ऊनी कपड़े की सबसे बड़ी मंडी माने जाने वाले लुधियाना से कपड़ा लाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को भी आसानी होगी। वही, देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button