अपराधटॉप न्यूज़लखनऊ

कठौत झील में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

लखनऊ। लॉकडाउन के दौरान राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह को दो सगे भाईयों का डूबने का मामला सामने आया है। परिवार में विवाद के चलते एक युवक सुबह तकरीबन आठ बजे कठौता झील में कूद गया। उसे बचाने के लिए उसका छोटा भाई भी झील में कूद गया। घटना के दौरान दोनों झील में ही डूब गये। शोर सुनकर आस- पास के लोग मौके पर पहुंचें।

दोनों भाईयों के एक ही साथ डुबने पर परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोमतीनगर के तखवा गांव निवासी अविनाश कुमार यादव अपने परिवारीजनों से कहासुनी के बाद कठौता झील में कूद गया। भाई को डूबता देख बचाने के चक्कर में तेजकुमार भी झील में कूद गया घटना के दौरान दोनों झील में ही डूब गये दो बेटों के डूबने की सूचना से पिता जगन्नाथ यादव सदमे में हैं।

वहीं, इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक, अविनाश का परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद वह झील में कूद गया। दोनों भाइयों को खोजने के लिए गोताखोर लगाये गये। घंटों की तलाश के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। अविनाश कपड़े की दुकान पर काम करता था, जो लॉकडॉउन में घर पर ही था। वहीं तेजकुमार एक अधिकारी का चालक था।

एसीपी विभूति खंड स्वतंत्र सिंह ने बताया कि अविनाश की 2015 में शादी हुई थी। शादी के 8-10 महीने बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी, और एक साल पहले ही लौट कर आई थी। रविवार को फिर से वह मायके जाने की जिद कर रही थी। जिस पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। एसीपी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button