अजब-गजबमनोरंजन

एक्ट्रेस रिया सेन के घर मे लगी आग पूरा समान जल के खाक

images (67)मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन के मुंबई के अंधेरी में स्थित घर में शनिवार रात भीषण आग लग गई। हादसा रात करीब 1.30 बजे हुआ। उस वक्त घर में रिया अपनी मां मुनमुन सेन के साथ मौजूद थी। उनका ये घर रुइया पार्क बिल्डिंग में छठी मंजिल पर है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक घर को काफी नुकसान हो गया था।

एक्ट्रेस इस घर में अपनी मां और पिता के साथ रहती हैं। इस आग में उनके घर में मौजूद ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि गनीमत रही कि रिया या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है।

आग लगने के बाद रिया और मुनमुन घर से बाहर निकल आईं और आसपास के लोगों को सूचित किया। फिलहाल रिया का परिवार किसी परिचीत के घर में ठहरे हैं।

 

Related Articles

Back to top button