उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

देश द्रोहियों को दौड़ाकर मारो गोली: साक्षी महाराज

phpThumb_generated_thumbnail (30)दस्तक टाइम्स एजेंसी/उन्नाव।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज शनिवार को आजम खान की शिकायत पर उन्नाव जेल में बंद अनिल शुक्ला से मिलने गए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निर्दोष पर सरकार कार्रवाई कर रही है, वहीं देश के सबसे बड़े गद्दार आजम खान को खुलेआम छूट दे रखी है। कहा, देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को सड़क पर दौड़ाकर गोली मार देनी चाहिए।
 
जेएनयू में छात्र संघ के अध्यक्ष की देश विरोधी नारेबाजी पर साक्षी ने सीधे कहा कि देश विरोधी किसी भी गतिविधि में लिप्त हो क्षमा योग्य बिलकुल नहीं है। देश विरोधी नारे लगाना गलत है। ऐसे लोगों को गोली मार देनी चाहिए या फिर फांसी पर लटका देना चाहिए।
 
आजम और ओवैसी भी इन्ही की श्रेणी में
साक्षी महाराज ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन लाखों शहीदों ने अपनी जान कुर्बान कर दी, ये उनका अपमान है। आजम खान तथा असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग भी इनकी ही श्रेणी में आते हैं। इनका भी इलाज जरूरी है। साक्षी महाराज का मानना है कि उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान जैसे मित्र हो जाएं तो दुश्मनों की जरूरत नहीं है। आजम खुलेआम भारत के खिलाफ बोलते हैं, ऐसे लोगों को बाहर नहीं जेल में होना चाहिए। 

Related Articles

Back to top button