उत्तर प्रदेशलखनऊ

राबड़ी देवी नहीं लड़ेंगी चुनाव, राजनीतिक विरासत संभालेंगे दोनों बेटा

la1पटना. साल 2015 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी अपनी किस्मत नहीं आजमाएंगी। उन्होंने यह एलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी और लालू यादव की जगह उनके दोनों बेटे चुनाव लड़ेंगे। लालू की बेटी मीसा भारती पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद अदालती कारणों से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, जबकि राबड़ी ने अपने बेटों के लिए चुनाव मैदान छोड़ा है।माता-पिता की सीटें संभालेंगे बेटे!राबड़ी और लालू के बेटे-तेज प्रताप और तेजस्वी इस बार अपने माता-पिता की राजनीति विरासत संभालेंगे। लालू इस बारे में पहले ही संकेत दे चुके हैं। कहा जा रहा है तेजस्वी अपनी मां की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहींं तेज प्रताप अपने पिता के पूर्व विधानसभा चुनाव क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे। वैसे, इस बारे में आखिरी फैसला नहीं हुआ है।कई नेता नहीं लड़ेंगे चुनावसिर्फ लालू-राबड़ी ऐसे नेता नहीं हैं जो चुनाव नहीं लड़ेंगे। कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक चुनावी अखाड़े में नहीं होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एमएलसी हैं और वे इस बार भी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। एमएलसी होने के कारण ही भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी विधान परिषद के मेंबर हैं। इस वजह से इन दोनों के भी चुनाव लड़ने की उम्मीद नहीं है।

Related Articles

Back to top button