मनोरंजन

रिलीज होते ही छा गया आलिया भट्ट का म्यूजिक विडियो ‘प्राडा’

मुम्बई : अभिनेत्री आलिया भट्ट का म्यूजिक विडियो ‘प्राडा’ रिलीज हो गया। पिछले दिनों से अलिया अपने इस म्यूजिक विडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस विडियो में आलिया मशहूर सिंगर-रैपर दूरबीन के साथ नजर आ रही हैं। दूरबीन अपने पिछले सॉन्ग लैम्बर्गिनी से काफी फेमस हो चुके हैं। हाल ही में आलिया ने प्राडा गाने के सिंगर्स के साथ सॉन्ग का फर्स्ट लुक और इसका एक टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया था। अब आलिया का यह म्यूजिक विडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटे के बाद यूट्यूब पर इस डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
दूरबीन के साथ इस गाने को श्रेया शर्मा ने गाया है, जो एक नया टैलंट हैं। दूरबीन ने ही इस गाने को लिखा है और इसे कंपोज भी किया है। इस म्यूजिक विडियो में अलिया के साथ दूरबीन भी नजर आ रहे हैं। इसे कोरियॉग्राफ किया है मशहूर कोरियॉग्राफर बोस्को मार्टिस ने। आलिया के सॉन्ग का टीजर रिलीज होने के बाद फैन्स बेसब्री से इस गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही आलिया को अपनी बेस्ट फ्रेंड के संगीत में दूरबीन के हिट सॉन्ग लेम्बर्गिनी पर डान्स करते हुए देखा गया था और इसका विडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। वैसे आलिया इससे पहले भी अपनी फिल्मों के गाने समझावां और इक कुडी के वर्जन को अपनी आवाज दे चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया इस समय कई फिल्मों में काम कर रही हैं। वह रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र, अपने पिता की फिल्म सड़क 2 में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म इंशाअल्लाह और करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म तख्त भी है।

Related Articles

Back to top button