टॉप न्यूज़ब्रेकिंगलखनऊ

लखनऊ में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड

लखनऊ : राजधानी में बृहस्पतिवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से बदल गया। बरसाती पहनकर लोग दो पहिया वाहनों को चलाते दिखाई दिये। जिनको काम पर जाना था वही भीगते हुए सड़क पर निकले। अचानक हुई बारिश के चलते राजधानी में कुछ खेल के आयोजन भी स्थगित कर दिये गये। फिलहाल मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार की सुबह लोग सोकर उठे तो बदली के साथ बारिश देखकर कंपकंपा गये। पहाड़ों जैसा नजारा दिखाई दिया। सड़क से लोग नदारद दिखे। काम पर निकलने वाले लोग ही भीगते हुए जाते नजर आये।

दो पहिया वाहनों की जगह लोगों ने चार पहिया वाहनों से निकलना मुनासिब समझा। यही कारण रहा कि कार्यालय जाने के समय अधिकतर इलाकों में जाम लग गया। सुबह से लोग घरों में ही दुबके रहे। हीटर जलाकर ठंड से बचाव के उपाय करते नजर आये। स्कूलों में छुट्टी होने की वजह से बच्चों ने भी राहत की सांस ली। सरकारी कार्यालयों में भी यही हाल रहा। जहां कर्मचारी कम संख्या में पहुंचे।

Related Articles

Back to top button