अपराधपंजाबब्रेकिंगराज्य

पंजाब के गुरदासपुर में गोली लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ : पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में रविवार को गोली लगने से एक ही परिवार के जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। गुरदासपुर के डीसीपी ने बताया कि सुखविंदर सिंह सोनी नाम के एक शख्स ने एक परिवार के 6 सदस्यों पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा 2 लोग घायल हैं, मामले की जांच के लिए टीमें तैनात हैं। गोली लगने से घायल दोनों लोगों को पहले बटाला के सिविल अस्पलाल और फिर बाद में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रेम प्रसंग का लड़की पक्ष वाले विरोध करते रहे हैं।

मामले में आज सुबह लड़की पक्ष के एक शख्स ने लड़के के परिवार पर हमला कर दिया। मामला इतना ज्यादा बढ़ा कि गोली चल गई। गोली परिवार के 6 लोगों पर चलाई गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, 2 लोग घायल हैं।

Related Articles

Back to top button