साहित्य

अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरस्कार 12 दिसम्बर को भोपाल में

भोपाल : साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा 12 दिसम्बर, 2017 को सायं 5.00 बजे मानस भवन, रामकिंकर सभागार, श्यामला हिल्स, भोपाल में अलंकरण समारोह होगा। साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 एवं वर्ष 2016 के 26 कृति रचनकारों को माननीय कप्तान सिंह सोलंकी महामहिम राज्यपाल-हरियाणा के मुख्य आतिथ्य में अलंकृत किया जाएगा। अध्यक्षता माननीय सुरेन्द्र पटवा-राज्य मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, मध्य प्रदेश शासन, सारस्वत अतिथ मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव-संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं विशिष्ट अतिथि अक्षय कुमार सिंह, संचालक-संस्कृति होंगे। अखिल भारतीय पुरस्कार राशि रुपये 51,000 हजार एवं प्रादेशिक पुरस्कार राशि रुपये 31,000 के साथ ही शॉल, श्रीफल, मोमेन्टो के साथ ही प्रशस्ति भी दिया जाएगा।

वर्ष 2015 के अखिल भारतीय पुरस्कार पं. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार (निबंध) डॉ. लहरी सिंह-सीधी, गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार (कहानी) सुषमा मुनीन्द्र-सतना, वीरसिंह देव पुरस्कार (उपन्यास) डॉ. हरि जोशी-भोपाल, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार (आलोचना) डॉ. साधना बलवटे-भोपाल, पं. भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार (कविता) डॉ. विद्या विन्दु सिंह-लखनऊ एवं प्रादेशिक पुरस्कार पं. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कार (उपन्यास) मलय जैन-भोपाल, सुभद्रा कुमार चौहान पुरस्कार (कहानी) चन्द्रभान राही-भोपाल, श्रीकृष्ण सरल पुरस्कार (कविता) डॉ. वीणा सिन्हा-भोपाल, आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी पुरस्कार (आलोचना) डॉ. कृष्ण गोपाल मिश्र-होशंगाबाद, राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार (व्यंग्य, ललित बिनंध, डायरी, संस्मरण आदि) शांतिलाल जैन-भोपाल, दुष्यंत कुमार पुरस्कार (प्रदेश के लेखक की पहली कृति) मधु शुक्ला-भोपाल एवं जहूर बख्श पुरस्कार (बाल साहित्य) नरेन्द्र श्रीवास्तव-गाडरवारा को पुरस्कार दिया जाएगा।

वर्ष 2016 के अखिल भारतीय पुरस्कार पं. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार (निबंध) डॉ. सुरेश मिश्र-भोपाल, गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार (कहानी) डॉ. अमिता दुबे-लखनऊ, वीरसिंह देव पुरस्कार (उपन्यास) गुणसागर सत्यार्थी-टीकमगढ़, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार (आलोचना) भगवंतराव दुबे-जयपुर, पं. भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार (कविता) अनीता सक्सेना-भोपाल एवं प्रादेशिक पुरस्कार पं. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कार (उपन्यास) जगदीश जोशीला-खरगौन, सुभद्रा कुमार चौहान पुरस्कार (कहानी) डॉ. अनीता सिंह चौहान-भोपाल, श्रीकृष्ण सरल पुरस्कार (कविता) संत कुमार मालवीय ‘संत’-भोपाल, आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी पुरस्कार (आलोचना) डॉ. बहादुर सिंह परमार-छतरपुर, हरिकृष्ण प्रेमी पुरस्कार (नाटक) डॉ. पुरुषोत्तम चक्रवर्ती-भोपाल, राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार (व्यंग्य, ललित बिनंध, डायरी, संस्मरण आदि) विजय मनोहर तिवारी-भोपाल, दुष्यंत कुमार पुरस्कार (प्रदेश के लेखक की पहली कृति) शीला मिश्रा-भोपाल, ईसुरी पुरस्कार (लोकभाषा विषयक) देवेन्द्र सिंह ‘दाऊ’-भिण्ड एवं जहूर बख्श पुरस्कार (बाल साहित्य) डॉ. कैलाश गुप्ता ‘सुमन’-मुरैना को पुरस्कार दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button