Lucknow News लखनऊTOP NEWSफीचर्डसाहित्य

पर्यावरणविद प्रो. भरत राज सिंह लिखी पुस्तक ग्लोबल वार्मिंग विश्व स्तर पर हुई लोकप्रिय

उमेश यादव: स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ (संबद्ध: अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय) के लिए अत्यन्त गर्व और खुशी की बात है, कि प्रो. भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी), एस.एम.एस. के अध्याय शीर्षक: “ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों का जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन: समुद्र स्तर में वृद्धि और आपदा आवृत्ति” जो उनकी संपादित पुस्तक: ग्लोबल वार्मिंग- प्रभाव और भविष्य की संभावनाएं का एक चैप्टर है, विश्व स्तर पर बहुत लोकप्रिय हो गया है।

डॉ० भरत राज सिंह

प्रो.भरत राज सिंह बताते है कि  उनके इस शोध कार्य ने 6584 से अधिक की उच्च पहचान (दृश्यता) प्राप्त की और वैज्ञानिक समुदाय के भीतर प्रभावी पैठ बनाई है। यह भी उल्लेखनीय है कि इस शोध ने दुनिया भर में शोधकर्ताओं के उनके स्वयं के प्रोजेक्ट्स को विकसित करने के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है ।

इन्टेक-ओपन पब्लिशर्स, यूनाइटेड-किन्गडम द्वारा, प्रो. सिंह को उनकी उक्त प्रकाशित शोध की विश्वस्तर की उपलब्धियों के लिए काफी सराहना तथा बधाई प्रदान की है। यह जानकारी प्रो.भरत राज सिंह ने स्वयं मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि उनकी यह पुस्तक वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के तमाम गंभीर मुद्दों के शोध में बहुत सहायक सिद्ध हो रही है l

Related Articles

Back to top button