उत्तराखंड

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए होंगे बंद

देहरादून ( दस्तक डेस्क) : उत्तराखंड में श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज भाई दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों तीर्थस्थलों की वार्षिक यात्रा संपन्न हो जाएगी। मंदिरों को बंद करने की तैयारियां चल रही है। दोनों धामों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बंद किए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन स्थल ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना होगी।

वहीं, उत्तरकाशी जिले में स्थित श्री यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह दस बजकर अट्ठाईस मिनट पर बंद किए जाएंगे। इसके बाद देवी यमुना की डोली उनके शीतकालीन निवास खरसाली के लिए रवाना होगी। इस वर्ष चारधाम यात्रा में 64 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जो अब तक की रिकॉर्ड संख्या है। श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल अन्नकूट पर्व के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।

Related Articles

Back to top button