अद्धयात्मजीवनशैली

अगर शनिदेव को करना है प्रसन्न, तो शनिवार के दिन कभी ना खाएं ये चीज़ें हो जाएगे मालामाल

हमारे हिन्दू धर्म में सभी दिनों के अनुसार भगवान की पूजा करते हैं। जैसे सोमवार के दिन शिवजी जी, मंगलवार के दिन हनुमान जी की वैसे ही शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती हैं। सभी भगवान शनिदेव के क्रोध से कांपते हैं। यदि शनिदेव की जिस व्यक्ति पर कृपा होती हैं उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 

शनिवार के दिन करने वाले कई उपाय आपने किए होंगे लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि शनिवार के दिन किन चीज़ों का सेवन नही करना चाहिए-

अगर किसी की कुंडली में शनिदोष है तो उस व्यक्ति को शनिवार के दिन भूलकर भी कुछ चीजें है जिनको नहीं खाना चाहिए। तो शनिवार के दिन गलती से भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

-शनिवार के दिन मसूर दाल खाने से बचें। यह मंगल से प्रभावित होती है। चना, उड़द और मूंग की दाल खा सकते हैं।

-शनिवार के दिन शराब नहीं पीनी चाहिए। इससे कुंडली में शुभ शनि होने पर भी शनि का अशुभ फल मिलता है।

-शनिवार के दिन खाना बनाते समय लाल मिर्च का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

-शनिवार के दिन सादा दूध या दही खाने से बचना चाहिए। अगर आपको इनका सेवन करना भी है तो इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर लें।

Related Articles

Back to top button