जीवनशैलीस्वास्थ्य

जानें बुरांस का फूल कैसे हमारे शरीर की बीमारियों को दूर करता है

बुरांस एक ऐसा फूल है जिसके उपयोग से हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। बुरांस का सिर्फ फूल ही नहीं बल्कि इसकी पत्ती और इसकी छाल को भी हम बीमारीयों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

बुरांस का फूल भारत के उत्तराखंड राज्य में पाया जाता है। इस फूल का रंग लाल होता है। बुरांस नेपाल देश का राष्ट्रीय फूल है। यह फूल सिर्फ पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है। चलिए जानते हैं कि बुरांस का फूल हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमन्द होता है इसके उपयोग से हमें किन-किन बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

बुरांस के फूल में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट ,कैल्शियम, आयरन,एन्टी हाइपोग्लाइसेमिक, जिंक, कॉपर, एन्टी माइक्रोबियल इत्यादि तत्व होने की वजह से यह हमें कई बीमारियों से बचाता है।

बुरांस के फूल में पाया जाने वाला एन्टीऑक्सीडेंट तत्व, दिल के रोगों के लिए फायदेमन्द होता है। इसके अलावा यह सिर दर्द, लीवर, किडनी, शुगर के रोग, हड्डियों के दर्द, एनीमिया, खांसी, शरीर में होने वाली जलन, शारीरिक कमजोरी, और एलर्जी जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

बुरांस के फूल को हम जूस, शर्बत और चटनी बनाकर इसे उपयोग में ला सकते हैं, और इसके साथ- साथ यदि बुरांस के पत्तों को पीसकर इसका चूर्ण बनाकर नाक द्वारा लिया जाए तो यह सांस जैसी गम्भीर बीमारीयों में लाभदायक सिद्ध होता है।

Related Articles

Back to top button