पर्यटन

अनोखी जगह की तलाश है तो जरूर जाये इन हिल स्टेशन, खुश हो जायेगा आपका दिल…

कुल्लू मनाली, शिमला, नैनीताल, कुफरी और उत्तराखंड ये ऐसे हिल स्टेशन की लिस्ट है जो काफी कॉमन यानी सामान्य हो चुकी है। हालांकि बेशक ये जगह खूबसूरत है लेकिन यहां इतने पर्यटक हर साल जाते हैं कि भीड़ जमा होना संभावित है। ऐसे में आपको उन जगह की जानकारी होना आवश्यक है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ भीड़ से कोसो दूर हैं, जहां आज भी कम लोग जाते हैं क्योंकि प्रकृति की गोद में बसी इन जगह के बारे में कम लोग जानते हैं। भीड़ से बचना चाहते हैं तो इन ‘ऑफबीट’ जगह पर जाकर जिंदगी का बेहतरीन अनुभव लें।

चूड़धार पर्वत, हिमाचल प्रदेश
चूड़धार पर्वत हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित है। चूड़धार पर्वत 11 हजार 965 फीट की ऊंचाई पर है। दिल्ली से चूड़धार लगभग 350 किमी की दूरी पर है।

चिंदी, हिमाचल प्रदेश
चिंदी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में है। दिल्ली से 450 किमी की दूरी पर बसी है ये छोटा सी जगह। जो ऑफबीट हिल स्टेशन में सबसे ज्यादा मशहूर है।

पैंगोंग झील, लद्दाक
पैंगोंग झील हिमालय की ऐसी झील है, जो लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह झील लगभग 134 किमी लंबी है। दिल्ली से पैंगोंग लेक की दूरी करीब 1600 किमी है। ये थोड़ा लंबा सफर जरूर है, लेकिन यहां की शांति आपका दिल जीत लेगी।

नाहन, हिमाचल प्रदेश
नाहन हरे-भरे जंगलों और बर्फ की चादर से घिरा एक खूबसूरत शहर है। हिमाचल प्रदेश में बसा ये शहर दिल्ली से करीब 250 किमी की दूरी पर है।

कनताल, उत्तराखंड
दिल्ली से 300 किमी दूर उत्तराखंड की वादियों में बसा कनताल बेहद उम्दा जगह है। मसूरी से 35 किमी की दूरी पर कनताल भीड़-भाड़ से दूर एकांत जगह है। ये 8,000 फीट की ऊंचाई पर है।

Related Articles

Back to top button