पर्यटन

अपने बच्चों को जरूर घूमने ले जाये ओडिशा के ये बेहद खूबसूरत नेशनल पार्क

भारत में बहुत से ऐसे वन्यजीव अभ्यारण्य हैं जिनमें कई सारी प्रजातियों के जीव-जन्तु रहते हैं। अगर आपको सैर के साथ ही जंगली जानवरों को देखने का शौक है तो केवल जिम कार्बेट ही नहीं बल्कि और भी ऐसे बहुत सारे नेशनल पार्क है जिनकी सैर आप कर सकती है। भारत के दक्षिणी-पूर्वी राज्य ओडिशा में ऐसे ही बेहद खूबसूरत नेशनल पार्क है। जिनमें बहुत से अनोखे जीव-जंतु रहते हैं।

देब्रिगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य केवल देखने में ही सुंदर नहीं है बल्कि इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां पर एक बड़े क्षेत्र में फैला यह अभयारण्य कई जीव जन्तुओं को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है, जिनमें आप बाघ, तेंदुआ, जंगली भैंसा, गीदड़, हिरण, खरगोश, बड़ी गिलहरी और भी कई जंगली जानवरों को देख सकते हैं। इन सब के अलावा आप यहां कई स्थानीय और प्रवासी पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं। यह अभारण्य चार सिंह वाले दुर्लभ एंटीलोप का घर भी है। यह वन्यजीव अभयारण्य देशी-विदेशी पर्यटकों के मध्य काफी लोकप्रिय है। एक रोमांचक सैर के लिए आप यहां आ सकते हैं।

सुनाबेडा वन्यजीव अभ्यारण्य
ओडिशा में ही बना हुआ वन्यजीव अभ्यारण्य सुनाबेडा। इस विशाल अभ्यारण्य का क्षेत्रफल 500 वर्ग किमी है। जो कि टाइगर रिजर्व के रूप में जाना जाता है। जहां बाघों की सुरक्षा और उनकी आबादी पर ध्यान दिया जाता है। लगभग छोट-बड़े कई जलप्रपातों और पठारी भूमि के साथ देब्रिगढ़ बाघों के अलावा कई जीव-जन्तुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने का काम करता है। आप यहां से जोंक नदी के खूबसूरत दृश्यों को भी देख सकते हैं। वन्यजीवन को करीब से देखने का यह अच्छा विकल्प है। जंगली जीवों में आप यहां बाघ, तेंदुआ, हिरण, लंगूर, गौर, भालू, भौंकने वाली हिरण आदि को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां विभिन्न पक्षी प्रजातियों को देखने का मौका भी प्राप्त कर सकते हैं।

कोट्टागढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य
हाथियों और बाघों से भरा है कोट्टागढ़ अभ्यारण्य। ये नेशनल पार्क ज्यादा मशहूर नहींं है लेकिन अगर आप ऑफबीट डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं तो ये जगह बिल्कुल सही है।

सिमलीपाल अभ्यारण्य
सेमल और लाल कपास के पेड़ों की वजह से इस जगह का नाम सिमलिपाल पड़ा। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और झरनों की वजह से काफी आकर्षक है। सिमलिपाल में हाथी, बाघ और हिरण के साथ ही पक्षियों की कई अन्य प्रजातियां पाई जाती हैं।

चिल्का वन्यजीव अभ्यारण्य
हजारों स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का घर, चिल्का वन्यजीव अभयारण्य राज्य के चुनिंदा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। यह सेंचुरी ओडिशा की समुद्री झील पर स्थित है। चिल्का झील और इस अभयारण्य को देखने के लिए वर्षभर यहां पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यहां स्थानीय के अलावा दूर-दराज से प्रवासी पक्षियों का आगमन भी होता है। आप यहां फ्लेमिंगो, एमिरेट्स, व्हाइट-बिल स्टॉर्क, ईगल, स्पून बिल्स, स्पॉट बिल्ड पेलिकन, हेरन, स्टिल्ट्स, सीगल और किंगफिशर आदि को यहां देख सकते हैं। यहां के अन्य आकर्षण में आप डॉल्फ़िन प्वाइंट पर जाकर डॉल्फ़िन को देख सकते हैं। यहां के जलीय जीवों में आप बड़े केकड़े, झींगा और लोबस्टर आदि को देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button