पर्यटन

सैन फ्रांसिस्को में का सफ़र..

कल और संस्कृति प्रेमियों के लिए सैन फ्रांसिस्को काफी अहम है। जहां 48 घंटे की भागदौड़ काफी नहीं बल्कि 49वां घंटा नए अनुभव से रूबरू कर सकता है।

आने वाले कुछ महिनें सैन फ्रांसिस्को में कला और संस्कृति प्रेमियों के लिए बहुत अहम है, जिसके लिए 48 घंटे के भागदौड़ काफी नहीं है, लेकिन 49वां घंटा जरूर कारगर साबित हो सकता हैं। यहां तक की एक अतिरिक्त घंटा आपको नए अनुभवों से रूबरू करा सकता है, जो शहर के 49 वर्ग मील के हर कोने में आपका इंतजार कर रहे हैं। शहर का प्रत्येक मील कला, संस्कृति, अनोखी जिज्ञासाओं और खोजों से भरा हुआ है, गौर फरमाने की बात है कि ये सारी विविधताएं केवल सैन फ्रांसिस्को में ही देखनें को मिलती है।एक यात्री जो शहर में सोने की तलाश में आया था, केवल सैन फ्रांसिस्को शहर ही उसकी 49 घंटों की कहानी को बयान कर सकता है।

भले ही आप अपने ठहरने के समय को कुछ दिन और बढ़ाते हैं या खाली समय के दौरान शहर का अनुभव करने के तरीकों की तलाश करते है, लेकिन यह तो पक्का है कि आप 49 घंटों में पूरे सैन फ्रांसिस्को का भ्रमण नहीं कर सकते। पर इसका मतलब यह नहीं है कि आप कोशिश भी न करें। यहां उन लोगों के लिए एक यात्रा कार्यक्रम है जो 49 घंटो के अंदर इस गतिशील शहर का समन्वेषण करना चाहते हैं।

प्रथम दिन सुबह:

उत्तरी समुद्र तट के पास में, शहर के दिल “लिटिल इटली,” के पास एक फुटपाथ कैफे में स्वादिष्ट एस्प्रेसो और पेस्ट्री के साथ आप सुबह की शुरुआत कर सकते हैं। साहित्यिक हितों के साथ उपस्थितगण के लिए क्षेत्र में ‘सिटी लाइट्स किताबों की दुकान’ और ‘कैफे ट्रिएस्टा’ जैसे स्थल मौजूद हैं। दोनों ही स्थल जैक केरोऑक, एलेन गिन्सबर्ग और अन्य प्रकाशग्रहों से घिरे हुए हैं। इन सभी स्थलों को घूमनें के बाद आपको कोइट टॉवर देखने के लिए ‘टेलिग्राफ हिल’ जाना चाहिए। सन 1933 में निर्मित यह टावर प्रभावशाली भित्ति चित्रों से भरा हुआ है, और अगर दिन साफ रहा तो टॉवर के शीर्ष पर चढ़ाई करके आप अविश्वसनीय मनोरम दृश्यों को भी देख सकते हैं।

दोपहर:

मिड-डे गतिविधियों के लिए आपको ‘बीच स्ट्रीट’ और ‘हाइड स्ट्रीट’ पर जाना चाहिए, जहां आप प्रसिद्ध केबल कारों पर सवारी कर सकते हैं, जो कि आधिकारिक राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। 6 डॉलर खर्च करके आप नॉब हिल तक जा सकते हैं, जहां 19 वीं सदी के दौरान सैन फ्रांसिस्को के दिग्गज उद्योगपति रहते थे। ग्रेस कैथेड्रल, केबल कार संग्रहालय और बुएना विस्टा कैफे उन नामी जगहों में से हैं, जहां 50 साल पहले प्रथम आईरिश कॉफी का इजात किया गया था। आपको अपने 3 घटें निकाल कर उन सभी चाजों पर नजर घुमानी चाहिए जो सैन फ्रांसिस्को में मजे और रोमांच की पेशकश करते हैं। सफर के दौरान आपकों बहुत से अच्छे मार्गदर्शक भी मिलेंगे, जो रास्ते में विभिन्न जगहों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे।
बस टूर के जरिए शहर का भ्रमण भी आपको एक अच्छा अनुभव प्रदान कर सकता है, खासकर जब आपके पास समय की कमी हो। भले ही आप हॉप ऑन/ हॉप ऑफ या परंपरागत बस यात्रा के जरिए शहर का भ्रमण कर रहे हो, फिर भी आपको चारों तरफ अच्छा दृश्य देखने को मिलेगा, साथ ही कुछ जानकार और मनोरंजक गाइड्स से भी मुलाकात होगी। सैन फ्रांसिस्को के डीलक्स पर्यटन स्थलों के भ्रमण के साथ आप डबल डेकर बस की राइड भी ले सकते हैं, जो आपको शहर भर में 20 प्रतिष्ठित स्थानों का भ्रमण कराएगी। यह टूर बसें हर 30 मिनट में यात्रियों को लेकर रवाना होती है और साथ ही कुछ जानकारीपूर्ण टूर गाइड्स को भी मार्गदर्शन के लिए पर्यटकों के साथ भेजती हैं।

शाम:

होटल में तरो ताजा होने के बाद आप सेन फ्रांसिस्को के किसी दिलचस्प सिनेमाघर में अपनी शाम एक मस्त अंदाज में बिता सकते है। यहां एक प्रसिद्ध अमेरिकी रंगमंच है, जो 20वीं सदी के एक नाटकीय ‘बियूक्स कला भवन’ में स्थित है, यह रंगमंच आपको फिर से परिकल्पित करने के लिए क्लासिक्स प्रस्तुतियों प्रदान करता है। कर्रन रंगमंच जो एक अद्भुत जैज भवन है, “ब्रॉडवे के सर्वश्रेष्ठ” प्रस्तुतियों का घर माना जाता है। अगर आप स्थानीय थिएटर परंपराओं में रुचि रखते हैं तो यकीन मानिये आपको एक शाम ‘बीच ब्लैंकेट बेबीलॉन’ में जरूर बितानी चाहिए।

दूसरा दिन सुबह:

गोल्डन स्टेट ब्रिज पर समय व्यतीत किए बिना सैन फ्रैंसिस्को का सफर अधूरा है। भले ही आप पैदल या साइकिल के जरिए इसे पार करते हो, इसकी अद्भुत प्रतिष्ठित संरचना, ट्रेजर आईलैंड और खाड़ी के दृश्य आपका मन मोह लेंगे। गोल्डन स्टेट ब्रिज के टिकट टूर भी उपलब्ध हैं। टूर के दौरान अपना कैमरा ले जाना न भूलें ताकि बेहद सुन्दर नज़ारों को कैमरे के परिदृश्य में कैद किया जा सके। ब्रिज पर घूमते समय गरम कपड़े जरूर पहन के रखे क्योंकि पुल पर ठंडी हवाएं चलती है। पुल के बेहद पास ही एक और प्रभावशाली स्थल मौजूद है जिसका नाम है लिंकन पार्क।

दोपहर:

एक सुखद दोपहर के लिए गोल्डन गेट पार्क में कुछ समय बिताएं, जो कई वर्ग मील में फैला हुआ है और उल्लेखनीय आकर्षण की एक बेहतरीन संख्या को खुद में सम्मलित करता है। अपने दिलचस्पी के मुताबिक आप बॉटनिकल गार्डन्स में कुछ समय बिता सकते हैं, जहां दुनिया भर के अनेकानेक पौधों को काफी करीब से देखा सकता है। कैलिफोर्निया अकादमी आफ साइंस एक अद्भुत प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय है, जो दुनिया की सबसे बड़ी लीड प्लेटिनम प्रमाणित इमारतों में से एक है। ‘डी यंग’ संग्रहालय उत्तरी अमेरिका में सदियों से फैली रचनात्मकता कला का बेजोड़ नमूना है। एक मनोरंजक दोपहर के बाद, आप जापानी चाय गार्डन के पास स्थित पार्कों में बैठकर चाय का मजा ले सकते हैं।

शाम: अगर आप एक थकाऊ लंबे दिन के बाद शरीर के तनाव को कम करने के लिए कोई ढंग का अवसर देख रहे हैं, तो यकीन मानिये आपको वाइनरी सैन फ्रांसिस्को में एक वाइन लेनी चाहिए या कैलिफोर्नियाज वाइन कंट्री में कुछ समय बिताने पर विचार करना चाहिए। चाइनाटाउन में रात्री भोज आपकी यात्रा को और मजेदार बना सकता है। जबकि मशहूर डिम-शम डिश दोहपर में सर्व की जाती है और भी अनेकानेक स्वादिस्ट अनुभव लिए जा सकते हैं। बड़े समूहों को ऐसे रेस्त्रां में जाने पर विचार करना चाहिए जो परिवारिक शैली वाले निर्धारित मेनू की सेवा प्रदान करता है। छोटे समूहों को ग्रांट एवेन्यू से दूर कोई जगह खोजने की जरूरत है जहां अत्यधिक अद्वितीय और प्रामाणिक अनुभव लिया जा सके।

एक अद्भुत दृश्य जो ‘सी ऑफ सी लाएंस’ से क्लैम चावडर ब्रेड बॉउल तक फिर कैलिफोर्निया वाइन्स तक आपको लेकर जाता है। आपकी उसी सैन फ्रांसिस्को यात्रा की शुरुआत होती है, पीआईईआर 39 से। शुरु करिए अपनी यात्रा को भोजन, मनोरंजन, खरीदारी और आकर्षण के दूसरे स्तर पर। पूरा सेन फ्रांसिस्को शहर खाड़ी और अपराजेय दृश्यों से घिरा हुआ है। विश्व प्रसिद्ध सी लाएंस को देखते हुए सैन फ्रांसिस्को यात्रा की शुरुआत करिये।
क्या शहर को देखने का सबसे बढ़िया रास्ता खाड़ी है? पानी के बीच में जा के अपनी यात्री को और मनोरंजक बनाइये। अवसर जो भी हो ताजा हवाओं, शानदार लहरों और नाटकीय सैन फ्रांसिस्को क्षितिज का आनंद जरूर लीजिए। क्रूज हॉर्नब्लोअर आपको सैन फ्रासिंस्को के अनुभवों की शुरुआत एक स्वागत सेवा के जरिए प्रदान करता है इसके साथ ही लजीज व्यजंन और मनमोहक परिदृश्य से आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देता है।

Related Articles

Back to top button