लखनऊ

अमेरिका एवं इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन


लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा ईशा अग्रवाल ने उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका एवं इंग्लैण्ड के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ईशा ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ सिनसिनाटी एवं यूनिवर्सिटी आॅफ इलिनोईस, शिकागो एवं इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ लंदन में अपनी मेहनत, लगन व शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने सर्वाधिक संख्या में विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में चुने जाने की रिकार्ड बनाया है। अभी तक सी.एम.एस. के 61 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, हाँगकाँग आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं।  श्री शर्मा ने बताया कि पिछले 5 दशकों से अधिक समय से सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है एवं सी.एम.एस. के सभी शिक्षक इसी पुनीत प्रयास को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विश्व के अनेक देशों में अत्यन्त उच्च पदों पर आसीन होकर मानवता की सेवा में संलग्न हैं एवं सारे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना प्रवाहित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button