अद्धयात्म

आज रात 12 बजे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर के पट

उज्जैन। नागपंचमी पर वर्ष में एक बार खुलने वाले महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट बृहस्पतिवार रात 12 बजे खुलेंगे। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत प्रकाशपुरीजी के सानिध्य में कलेक्टर बीएम शर्मा भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन करेंगे। इसके बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा। 

पढ़ें क्या कहता आज आपका राशिफल, दिनांक – 23 अगस्त, 2017, दिन- बुधवार

आज रात 12 बजे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर के पट

अभी-अभी: मायावती ने भाजपा पर लगाया फिर नया आरोप

24 घंटे चलने वाला दर्शन का सिलसिला शुक्रवार रात 12 बजे बंद होगा। इस दौरान देश-विदेश के हजारों भक्त भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करेंगे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे शासकीय पूजा होगी। इसके बाद रात 8 बजे मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पूजा की जाएगी। श्रद्धालुओं को भगवान नागचंद्रेश्वर व बाबा महाकाल के सुविधापूर्वक दर्शन हों, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने दोनों मंदिरों में प्रवेश के लिए अलग-अलग दर्शन व्यवस्था तय की है।

Related Articles

Back to top button