टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

आज 72वां जन्मदिन मना रही हैं सोनिया गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी का आज 72वां जन्मदिन है। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसम्बर 1946 को इटली में हुआ था। एक भारतीय राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। वो रायबरेली उत्तर प्रदेश से सांसद हैं और इसके साथ ही  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की भी प्रमुख हैं।
आज 72वां जन्मदिन मना रही हैं सोनिया गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
वहीं कांग्रेस आज सोनिया गांधी के जन्मदिन को सांप्रदायिक सद्भाव दिवस के तौर पर मनाएगी। अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई दी है। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि हम प्रार्थान करते हैं कि उनके लंबे जीवन और हेल्दी स्वास्थ्य के लिए।
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके प्रधानमंत्री मोदी अपने निम्नस्तरीय सोच का परिचय दिया है। नफरत के मारे प्रधानमंत्री पद की मर्यादा भूल जाते हैं। लेकिन लोग उनका यह आचरण याद रखेंगे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी अपने ट्वीट से लिखा कि त्याग, करुणा एवं ममता की प्रतिमूर्ति कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं वर्तमान यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लम्बी आयु प्रदान करें और आप इसी तरह हम सब का पथ प्रदर्शित करती रहें।

Related Articles

Back to top button