ज्ञान भंडार

इस तरह के सपने करते हैं अशुभ घटनाओं की तरफ इशारा, संभल कर रहे

सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत माना जाता है। रामायण और महाभारत में भी सपनों में प्राप्त होने वाले संकेत का जिक्र किया गया है। भगवान राम ने दशरथ जी की मृत्यु के समय एक अशुभ स्वप्न देखकर अनुमान लगा लिया था कि राजभवन में कुछ बुरा हुआ है। रावण को भी स्वप्न में अशुभ का संकेत मिला था। आइए, जानें उन सपनों के बारे में जिनका संबंध बुरे भाग्य से होता है।

कौआ
सपने में कौआ दिखना अशुभ फलदायी माना गया है। यह बुरे समय के करीब होने का संकेत माना जाता है।

यात्रा
खुद को यात्रा करते हुए देखना अच्छा नहीं माना जाता है। जिस रात में सपना आए उसके अगले दिन यात्रा नहीं करनी चाहिए।

मुंडन करवाते हुए देखना
अगर मुंडन करवाते हुए भी खुद को देखें तो यह परिवार में किसी की मृत्यु का संकेत माना जाता है।

सूखे फूलों की माला
सपने में कोई स्त्री आकर सूखे फूलों की माला पहनाए तो यह बड़ा ही अशुभ शगुन माना जाता है।

गधे की सवारी
सपने में गधे की सवारी करना मृत्यु सूचक माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है आपका बुरा समय शुरू हो चूका है। आपको संभल कर चलने की आवश्यकता है।

सफेद वस्त्र
अगर कोई स्त्री सपने में खुद को सफेद वस्त्र में और बिखरे बालों में देखती हैं तो यह वियोग का संकेत माना जाता है। ऐसे सपने के बाद जीवन में सचेत होकर चलना चाहिए।

टूटी मूर्ति
सपने में देवी देवता की टूटी मूर्ति का दिखना अपशगुन माना जाता है।

Related Articles

Back to top button