ज्ञान भंडार

मुंबई: धारावी में सिलेंडर ब्लास्ट, 14 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

मुंबई (Mumbai) के धारावी इलाके (Dharavi areas) में आज सिलेंडर फट (Cylinder Blast) गया। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिले के अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। यह घटना लगभग दोपहर 12:45 बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट में 2 लोगों का शरीर 70 प्रतिशत से अधिक जल चुका है। उनकी हालत बहुत गंभीर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलेंडर में लीकेज की वजह से ब्लास्ट हुआ है।

बता दें कि घटना धारावी के शाहू नगर के कमला नगर (Kamala Nagar) में होटल मुबाकर (Hotel Mubakar) के सामने हुई। धमाके के बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। सिविक वार्ड स्तर के कर्मचारियों के साथ दो दमकल गाड़ियां और एक जंबो वॉटर टैंकर (jumbo water tanker) मौके पर भेजा गया। मुंबई दमकल अधिकारी ने कहा है कि दोपहर लगभग 1 बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को सायन अस्पताल (Sion Hospital) ले जाया गया। धारावी में घर में गैस सिलेंडर फटने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button