स्पोर्ट्स

इस वजह से हुआ था अनुष्का और रणवीर का ब्रेकअप, जिसे सुन कोहली ने बोली ऐसी बात…

अक्सर एक्ट्रेस की प्यार और ब्रेकअप की ख़बरें उड़ती रहती है। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पति-पत्नी बन चुके हैं, मगर एक-दूसरे से शादी से पहले दोनों के कई लोगों से अफेयर रह चुके हैं। विराट का नाम जहां कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, वहीं अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी।इस वजह से हुआ था अनुष्का और रणवीर का ब्रेकअप, जिसे सुन कोहली ने बोली ऐसी बात…
अनुष्का और रणवीर का अफेयर:
फिल्म बैंड बाजा बारात में साथ काम करने के बाद से ही दोनों का अफेयर शुरू हो गया, मगर ये ज़्यादा दिनों तक चला नहीं। अब बरसों बाद अनुष्का ने इस ब्रेकअप पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जो वजह बताई है उसे सुनकर शायद रणवीर को गुस्सा आ सकता है।
अनुष्का और रणवीर का ब्रेकअप:
अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह फिल्म बैंड बाजा बारात के अलावा ‘दिल धड़कने दो’, ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में भी साथ काम कर चुके हैं। फिल्मों के साथ ही दोनों के रिश्तों ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी, लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया और करन जौहर के शो में दोनों ने साफ कर दिया था कि वो अब एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि एक सवाल के जवाब में अनुष्का ने (हंसते हुए) कहा, “वो रणवीर को क्यों डेट नहीं कर रहीं, क्योंकि वो बहुत डर्टी है”।
क्या है ब्रेकअप की वजह:
खबरों की माने तो अनुष्का और रणवीर के बीच दूरी 2011 में आईफा शो के दौरान तब आई, जब रणवीर ने सोनाक्षी के साथ स्टेज परफॉर्मेंस किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दौरान रणवीर-सोनाक्षी एक-दूसरे के करीब आ गए थे। ये बात अनुष्का को अच्छी नहीं लगी और इसी बात पर रणवीर और अनुष्का के बीच काफी लड़ाई भी हुई।
अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के बीच आई दूरी ने उनका रिश्ता तोड़ दिया। रणवीर से ब्रेकअप के बाद अनुष्का की ज़िंदगी में विराट की एंट्री हुई, तो वहीं रणवीर को दीपिका मिल गई।

Related Articles

Back to top button