अन्तर्राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

एशियाई खेलः साकेत और सनम की जोड़ी को रजत

sanam-saketइंचियोन। सनम सिंह एशियाई खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए जब उनकी और साकेत माइनेनी की पुरुष युगल जोड़ी को सोमवार को योंगक्यू लिन और हियोन चुंग की कोरिया जोड़ी के हाथों फाइनल में सीधे सेटों में शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पांचवीं वरीय भारतीय जोड़ी को खिताबी मुकाबले में आठवीं वरीय स्थानीय जोड़ी के हाथों 5-7, 6-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। कोरियाई खेलों के शाट सटीक ने और उन्होंने चतुराई भरे टेनिस का नजारा पेश करते हुए कई महत्वपूर्ण लम्हों में अंक जुटाए। सनम ने इससे पहले 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में सोमदेव देववर्मन के साथ मिलकर पुरुष युगल का रजत पदक जीता था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button