जीवनशैली

ऐसे बनाये पुदीना और सेब रायता

पुदीना ताजगी से भरा होता है. पारंपरिक तौर पर यह अपच के लिए इस्तेमाल किया जाता था. सेब भी सेहत के लिए अच्छा होता है. इन दोनों चीजों से बनता है बढ़िया रायता. यह सभी को पसंद आएगा. इसमें सेंधा नमक पड़ता है जो इस रायते के स्वाद को बढ़ा देता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 – 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    • 1 कप दही
    • 1/2 छिला और कद्दूकस किया सेब
    • 8-10 पत्ता पुदीना, बारीक काट लें
    • नमक स्वादानुसार
    • एक चुटकी भुना जीरा पाउडर
    • एक चुटकी सेंधा नमक

विधि

– सबसे पहले बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
– अब इसमें सेब मिलाएं.
– इसमें पुदीना के पत्ते, नमक, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
– सर्विंग बाउल में डालकर पुदीना और सेब को पराठे के साथ सर्व करें.

Related Articles

Back to top button