टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

किसानों और मजदूरों की संघर्ष रैली, राजधानी दिल्ली में जाम की स्थिति


नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देश के मजदूर और किसान एक साथ मिलकर रैली कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब इन दोनों को एक साथ देखा गया हो। इस रैली में 4 लाख से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना हैं। इसकी वजह से दिल्ली की सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि आप लोग रामलीला मैदान एवं संसद मार्ग की तरफ जाने से बचें। सरकार से नाराज अपनी विभिन्न मांगों के साथ किसान और मजदूर सड़कों पर हैं।

गौरतलब है कि रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है, जहां पर सभी किसान और मजदूर एकत्रित होंगे। हमेशा की तरह रैली में वामपंथी संगठन सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे। किसान संघर्ष रैली में देश के कई जाने माने मानवाधिकार कार्यकर्ता और अर्थशास्त्री भी शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button