मनोरंजन

कैमरा देखते ही ऋत‍िक रोशन ने छ‍िपा लिया चेहरा, आखिर क्यों?


मुम्बई : इन द‍िनों सुपर 30 फिल्म की शूट‍िंग में अभिनेता ऋत‍िक रोशन बिजी हैं। फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है। हाल ही में ऋत‍िक रोशन मुंबई के एक स्टूड‍ियों में फिल्म की शूट‍िंग करते नजर आए, लेकिन जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ी उन्होंने अपना चेहरा छिपा ल‍िया। सुपर 30 फिल्म के लिए ऋत‍िक रोशन ने अपना वजन भी काफी घटा ल‍िया है, उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीड‍िया पर वायरल हुई थीं, ज‍िनमें एक्टर बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ साइकिल चलाते नजर आए थे। ऋत‍िक रोशन अब तक सुपर हीरो लुक में कई बार नजर आए हैं, ऐसा पहली बार होगा जब ऋत‍िक रोशन आम इंसान के किरदार में द‍िखेंगे, एक ऐसा इंसान ज‍िसने संघर्ष करके नया इत‍िहास ल‍िख द‍िया।

‘सुपर 30’ में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है, जो सेट से आईं तस्वीरों में साफ नजर आ रही है। फिल्म में कुमकुम भाग्य फेम मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वैसे सुपर 30 को गण‍ितज्ञ आंनद कुमार की बायोप‍िक शुरू से ही कहा जा रहा था, लेकिन अब खबर है कि ये फिल्म बायोपिक नहीं महज एक प्रेरणादायी कहानी की तरह पेश की जाएगी। इसकी वजह हाल ही में आनंद कुमार के साथ जुड़े व‍िवाद हैं। फिल्म मेकर्स नहीं चाहते हैं कि फिल्म के साथ भी कोई व‍िवाद जुड़े। ‘सुपर 30’ की कहानी एक गणितज्ञ की जिंदगी के आसपास जरूर घूमेगी, जिसका कोचिंग संस्थान सफल हो जाता है, लेकिन इसे स्पष्ट रूप से बायोपिक नहीं कहा जाएगा।

Related Articles

Back to top button