जीवनशैली

क्या आप जानते है किन देशों में रहते हैं दुनिया के सबसे हैंडसम लड़के

इन देशों में रहते हैं दुनिया के सबसे हैंडसम लड़के

मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स को सब जानना चाहते हैं। कम ही लोग हैं जिन्हें पता होता है कि मिस्टर वर्ल्ड कौन चुना गया है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन पुरुषों के बीच भी अपने लुक्स और सौंदर्य को लेकर दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। देखिए, किन देशों के लड़कों ने सबसे अधिक बार मैन्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में बाजी मारी है…क्या आप जानते है किन देशों में रहते हैं दुनिया के सबसे हैंडसम लड़के
इस देश के लड़कें हैं टॉप पर

इस देश के लड़कों को दुनिभर में होनेवाले मैन्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में सबसे अधिक प्राइज मिले हैं। मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर ग्लोबल, मिस्टर इंटरनैशनल जैसे विश्व प्रसिद्ध अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। साल 2017 के ‘मिस्टर ग्लोबल’ इसी देश के निवासी पेडरो हेनरिक गिका हैं।
हैंडसम लड़कों के मामले में यह है दूसरे नंबर का देश

ब्राजील के बाद वियतनाम ऐसा देश है, जिसके हैंडसम लड़कों ने मैन्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट के सभी बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
सिर्फ लड़ाके नहीं होते इस देश के लड़के

साउथ कोरिया दूसरे ही कारणों के चलते चर्चा में रहता है। कम ही लोग यहां की खूबसूरती को लेकर इस देश की बात करते हैं। लेकिन यहां के लड़के सिर्फ अच्छे लड़ाके ही नहीं होते बल्कि ब्यूटी कांटेस्ट में भी बाजी मारते हैं। ली सू हय्क इसका शानदार उदाहरण हैं। ये साउथ कोरिया के फेमस मॉडल और ऐक्टर हैं। इन्होंने ‘एएफए राइजिंग स्टार ऑफ एशिया अवॉर्ड’ अपने नाम किया है। इतना ही नहीं मिस्टर कॉन्जेनिएलिटी-2017 अवॉर्ड भी इसी देश के सूजे यो ने जीता है।
महिलाओं के दिल पर राज करते हैं इस देश के लड़के

मैनहंट इंटरनैशनल-2002 और मिस्टर वर्ल्ड 2015 का खिताब जीतनेवाले फ्रांस के सिमॉन नेसमन ने ‘मिस्टर कॉन्जिनीएलिटी’ अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर की महिलाओं के दिल पर राज किया।
कई मंच पर धाक है तुर्की लड़कों की

हैंडसम लड़कों के मामले में तुर्की की अपनी जगह है। तुर्की के हैंडसम लड़कों ने मिस्टर वर्ल्ड, मैनहंट इंटरनैशनल और बेस्ट फिजिक कैटिगरी में कई अवॉर्ड जीते हैं।
छोटे देश की बड़ी जगह

इस छोटे से देश ने साल 2014 में मिस्टर ग्लोबल का खिताब जीता। फिर 2015 में बेस्ट मॉडल और 2016 में मिस्टर इंटरनैशनल पॉप्युलैरिटी अवॉर्ड अपने नाम किया।
यह है ऐसा अकेला देश

स्वीडन अकेला ऐसा देश है, जिसने अब तक के इतिहास में दो बार मैनहंट इंटरनैशनल कॉन्टेस्ट जीता। ये साल साल 1998 और 2016 हैं।
भारतीय लड़कों का है जलवा कायम

अपने देश ने 2016 का मिस्टर वर्ल्ड खिताब जीता। साथ ही 2001 में मैनहंट इंटरनैशनल के विनर भी हम रहे। मिस्टर वर्ल्ड और मिस्टर ग्लोबल के मंच पर भारतीय लड़कों का जलवा भी कायम रहा।

Related Articles

Back to top button