ज्ञान भंडार

चोरी की 22 बाइक बरामद, 13 चोर अरेस्ट

2_1482311196लातेहार (झारखंड)। यहां की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 13 लोगों को अरेस्ट किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 22 चोरी की बाइक बरामद की है। एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी…
– लातेहार के एसपी अनूप बिरथरे ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एक बाइक की बरामदगी के बाद उसके बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसी दौरान इस पूरे गिरोह का पता चला।
– पुलिस ने अनिल पासवान नाम के एक शख्स को बाइक के साथ अरेस्ट किया, जिसके कोई कागजात नहीं थे।
– अनिल ने बताया कि लोहरदगा जिले के कुलदीप बैठा के साथ मिलकर ये लोग बाइक की चोरी करते हैं और उसके फर्जी कागजात बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में मनमानी कीमत पर उसको बेच देते हैं।
– एसपी ने बताया कि पुलिस कुलदीप बैठा की अरेस्टिंग के लिए रांची, लोहरदगा और अन्य संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है।
– हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम पता चला। इसके बाद पुलिस ने रेड कर इन्हें अरेस्ट कर लिया। बरामद सभी 22 बाइक हीरो होंडा के हैं।
– जिन लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है उसमें रंजन कुमार पासवान, प्रदीप पासवान, हेमंत पासवान, अरुण सिंह, संतोष सोनी, सुनील उरांव, अजित सोनी, परमेश्वर सिंह, छोटेलाल उरांव, कामेश्वर ठाकुर, मनकेश कुमार और सकेंद्र सिंह शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button