व्यापार

जानिए अंबानी के सुबह 5 बजे से रात के ढाई बजे तक का पूरा रूटीन…

मित्रों देश में अगर अमीरों की बात की जाये तो सबसे पहला परिवार अंबानी का आयेगा। ऐसा परिवार जिसे शायद ही कोई ऐसा होगा जो नही जानता होगा। हम बात करने जा रहे है मुकेश अंबानी की जिनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में हुआ था। यह एक भारतीय व्यवसायी है और फोर्ब्स सूची के अनुसार अगस्त 2016 में लगभग 22.2 अरब डॉलर की निजी सम्पत्ति के साथ दुनिया के छत्तीसवें सबसे अमीर आदमी है’ और ये रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबन्धक, निदेशक और कम्पनी के सबसे बड़े शेयर धारक है। आज हम इनकी दिन चर्या के संबंध में बात करने वाले है।

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अंबानी का नाम सुनते ही हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है। आज वो अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पंहुचे है, उनके जैसी लाइफ स्‍टाइल तो हर कोई जीना चाहता है। हाल ही में उनका 61वां जन्‍म दिन बनाया गया है। आपको बता दें कि इनके पिता धीरू भाई अंबानी ने कई बाते मुकेश अंबानी को सिखाई है। जिसकी बदौलत आज देश मे नही बल्कि विदेशों में भी इनका नाम है।

अगर इनकी दिन चर्या की बात की जाये तो दिन की शुरूवात सुबह 5 बजे से शुरू होती है। सुबह 5 बजे उठके के पश्‍चात वह सबसे पहले अपने पर्सनल जिम में जाते है। वहीं वो वर्कआउट करते है। उसके पश्‍चात वहीं चाय पीने के साथ साथ न्‍यूज पेपर पढ़ते है। इसके पश्‍चात की दिन चर्या कुछ इस प्रकार से है…

– मुकेश सुबह 6 से 7.30 के बीच स्वीमिंग पूल में स्वीमिंग करते हैं, उसके पश्‍चात वह नाश्‍ते के पर जाते है, नाश्‍ते में मुकेश पपीते का जूस, दलिया या फिर दही के साथ मिस्‍सी रोटी लेना पसन्‍द करते है। वहीं रविवार के दिने वो इडली साम्‍भर लेना पसन्‍द करते है।
– प्रात: 9 बजे से 10 के मध्‍य वे एंटीला के 14वें फ्लोर पर होते है, यहां उनका घर है, जहां वे ऑफिस जाने के लिये तैयार होते है। वे अपने साथ आफिस बैंग, लैपटॉप और ऑफिस से जुड़ी कुछ आवश्‍यक चीजें साथ लेकर जाते है, हालांकि वो हमेशा ही घर से निकलने से पहले वे अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ कुछ समय अवश्‍य बीताते है।

– मुकेश अंबानी ऑफिस जाने से पहले अपने घर में 21वें फ्लोर पर बने अपने पर्सनल ऑफिस में जाकर कुछ आवश्‍यक फाइले कलेक्‍ट करते है, और तकरीबन दस बजे नरीमन पॉइंट पर बने अपने हेड ऑफिस जाते हैं।
– अंबानी रात तकरीबन 11 बजे घर वापस आते है। फिर वह एंटीला के 19वे फ्लोर पर अपने कमरे में जाकर चेंज करते है, और उसके पश्‍चात 11 से 12 बजे के मध्‍य का समय 19वें फ्लोर पर अपनी पत्‍नी नीता अम्‍बानी के साथ व्‍यतीत करते है। वही वह दोनों डिनर करते है।

Related Articles

Back to top button