ज्ञान भंडार

जानिए लव मैरिज ज्यादा सफल होती है या अरेंज मैरिज

सर्वप्रथम तो हमें यह समझना चाहिए कि किसी भी विवाह की सफलता या असफलता के पीछे उस विवाह के होने के पीछे के कारण का हाथ नहीं होता है, बल्कि विचारों व सोच के मेल खाने की होती है।

पर अगर हम भारत की बात करें भारत की जहाँ पर ज्यादातर शादियां अरेंज्ड होती है, तो यहां पर आंकड़े यह दर्शाते हैं कि लव मैरिज यहां पे ज़्यादातर असफल होती है अरेंज्ड मैरिज की तुलना में। तो यहां पे हम ये कह सकते हैं कि अरेंज्ड मैरिज ज़्यादा सफल होती है, पर इसका यह अर्थ बिल्कुल भी नहीं की लव मैरिज असफल होती हैं।

शादी एक पवित्र बंधन होता है चाहें वह लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज। दोनों ही शादियां सफल हो सकती हैं, अगर आपस में प्यार, सम्मान, समझ बनी रहें। कोई भी शादी तभी चल सकती है, जब तक दोनों एक दूसरे के ना हो जाएँ। एक दूसरे की भावना की कदर करना भी बहुत जरुरी होता है। अगर पति पत्नी के बीच में ईगो आ जाती है, तो आपस का प्यार और समझ भी खत्म होने लगता है। शादी का सफल होना या ना होना अपने स्वभाव और समझ पर निर्भर करता है। शादी के बाद खुश रहना और साथी को खुश रखना यही सफल शादी का राज होता है। मेरी तरफ से सभी शादीशुदा जोड़ों को सफल शादी की शुभकामनायें।

Related Articles

Back to top button