उत्तर प्रदेश

जेल से रिहा हुआ ‘रावण’, भाजपा के खिलाफ उगला जहर


मेरठ : 15 माह जेल में रहने के बाद भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण गुरुवार की देर रात रिहा हो गया। इस रिहाई को सियासी गलियारों में खासा अहम माना जा रहा है। यह रिहाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरण को भी बदलेगी। चंद्रशेखर रिहाई के साथ गुजरात के दलित नेता जिगनेश मेवाणी की सक्रियता भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी और चंद्रशेखर के रूप में दलितों का नया नेतृत्व मिलेगा। रावण को साथ लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेता भी लगातार प्रयासरत रहे हैं, लेकिन जेल में उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। अब जेल से रिहा होने के बाद रावण किसको अपने साथ लेता है और किसको नहीं, इसी पर सभी सियासी दलों के रणनीतिकारों की निगाहें लगी हैं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन यह है इस संगठन का पूरा नाम है। इसका गठन 2014 में चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने किया था। यह संगठन सबसे पहले अप्रैल 2016 में तब चर्चाओं में आया जब गांव घड़कौली में एक बोर्ड को लेकर जातीय संघर्ष हो गया था। इस संघर्ष में खासा हंगामा हुआ था। इसके बाद भी संगठन ने एक समाज के लोगों की समस्याओं को उठाते हुए कई बार प्रदर्शन किए, लेकिन तब तक इसकी कोई विशेष पहचान नहीं थी। 9 मई 2017 को सहारनपुर में हुई हिंसा और शब्बीरपुर प्रकरण के बाद इस संगठन का नाम सभी की जुबां पर चढ़ गया। इसी हिंसा के मामले में 8 जून 2017 को रावण की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से की गई थी, वह तभी से जेल में है। उस पर रासुका भी लगी थी और उसकी रासुका की अवधि 2 नवंबर को पूरी हो रही थी। लेकिन करीब डेढ़ माह पहले अब सरकार उसकी रिहाई करने जा रही है। उसकी रिहाई को सियासत में खासा अहम माना जा रहा है। वहीं, भीम आर्मी अब एक बड़ा संगठन बन चुका है, जो 24 राज्यों में सक्रिय है और दलित युवा और मातृशक्ति इसकी बड़ी ताकत हैं। सोशल मीडिया पर भी यह बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं। भीम आर्मी में लंबे समय से रावण की कमी खल रही थी। अब भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की जेल से रिहाई के बाद क्या फैसले लिए जाते हैं, इसका सभी को इंतजार है। गुजरात के दलित नेता जिगनेश पिछले लंबे समय से रावण के समर्थन में सक्रिय रहे हैं और वह सहारनपुर के भी कई बार दौरे कर चुके हैं। उन्होंने रावण को लोकसभा चुनाव लड़ाने का ऐलान भी कर रखा है।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button