जीवनशैलीस्वास्थ्य

डायबिटीज,अस्थमा से लेकर लाखों बीमारी का इलाज है छुईमुई का ये पौधा

छुईमुई का पौधा हर किसी ने देखा है। इस बारे में साइंस की किताबों में बच्चों को पढ़ाया जाता है। छुईमुई का दूसरा नाम Mimosa pudica भी होता है। इसे छूने से इसके पत्ते खुद में सिकूड़ जाते हैं, और दूर होने पर पत्तें खुल जाते हैं। बचपन में हर किसी ने इसको देखा भी होगा और कई बच्चों ने तो इसके साथ खेला भी होगा। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि इसके हमारे सेहत को लेकर भी कई सारे फायदे होते हैं।

ये बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि इस पौधे के सेवन से Diabetes, हाई ब्लड प्रेशर, गठिया और अस्‍थमा जैसी बिमारियों का इलाज किया जाता है। ये हमें कई बिमारियों से बचाता है। जानें कैसे ये हमारे लिए सेहत के हिसाब से फायदेमंद होता है। Touch-me-not के पौधे का इस्तेमाल एक औषधी के रुप में किया जाता है।

इससे कई जगहों पर डायबिटीज कि बिमारी को खत्म करने के लिए किया जाता है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को ये बिमारी है तो वो भी Touch-me-not का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 10 दिनों तक आप इस पौधे से निकाले गए रस की 30 मिली लीटर मात्रा का सेवन करें। यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसके अलावा ये चोट और गाव को भी सही करता है। ये कई सालों से चोट सही करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर कहीं पर चोट लगी हो और उस जगह पर इसका रस लगा दिया जाए तो वहां पर इंफेक्शन नहीं होता है। साथ ही दर्द से भी राहत मिलती है।

गठिया के रोगियों के लिए ये आयुर्वेदिक जड़ीबूटी की तरह है। इस पौधे में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों में सूजन का इलाज कर सकते हैं। इस तरह से आप गठिया के दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए इसके पत्तियों का पेस्‍ट बनाएं और दर्द वाली जगह पर लगाएं।

Related Articles

Back to top button