अजब-गजबजीवनशैली

महिला ने मौत के बाद बच्चे को जन्म दिया


जोहान्सबर्ग : महिला ने मौत के बाद ताबूत में बच्चे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी जैसे वैज्ञानिकों को मिली वे खोज-खबर के लिए उक्त महिला के पास पहुंचे तो पाया घटना एकदम सही है। अब वैज्ञानिक आश्चर्य में हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। फिलहाल इस मामले पर वे भी खोज कर रहे हैं। मृतका और उसके द्वारा जन्म दिए बच्चे पर रहस्य अभी भी बरकरार है। दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, हर दिन किसी न किसी कोने से ऐसी घट जाती है जिसकी जानकारी लोगों को परेशान कर देती है क्योंकि वह अप्रत्याशित होती है। लिहाजा उन घटनाओं को स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है। पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका के एक गांव में ऐसी घटना घटी कि वैज्ञानिक भी स्तब्ध रह गये। दरअसल, यहां एक महिला ने मौत के बाद बच्चे को जन्म दिया।

घटना साउथ अफ्रीका के मथियासी नाम के गांव में हुई। यहां एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, मौत के बाद 10 दिनों तक उसके शव को अस्पताल में रखा गया था। 10 दिनों बाद अस्पताल ने ताबूत के साथ महिला के पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया। परिवार वाले जब शव को घर लेकर आए और ताबूत खोलकर देखा तो महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। ताबूत में बंद होने के कारण बच्चे की भी मौत हो गई थी। परिवार वालों का दुख दोगुना हो गया, उन्होंने उस बच्चे को भी मां के शव के साथ दफना दिया, लेकिन इस बात की जानकारी दुनिया में जंगल की आग की तरह फैल गई। फिर इस पर रिसर्च हुआ और आखिर में इसका कारण डॉक्टरों ने खोज निकाला। दरअसल, महिला की जब मौत हुई थी तो वह 9 महीने की गर्भवती थी। 10 दिनों तक शव अस्पताल में रखा गया जहां उसका शरीर तय तापमान में सुरक्षित रखा गया था। शरीर की क्रियाएं बंद होने की वजह से शरीर के भीतर तमाम तरह की गैस बनने लगती हैं। पेट फूलने और अत्यंत गैस होने की वजह से बच्चा बाहर आ गया था। हालांकि ये तय नहीं हो पाया कि जब बच्चे ने जन्म लिया था तब वह जिंदा था या मरा हुआ।

Related Articles

Back to top button