पर्यटन

दार्जिलिंग में चाय के बागानों का खूबसूरत नजारा देखना है तो, जरूर जाये यहाँ घूमने

अंग्रेजों के समय से ही दार्जिलिंग सभी का पसंदीदा पर्यटक स्थल रहा है। यहां के प्राकृतिक वातावरण व शांत शहर के कारण इसे पसंद किया जाता रहा है। सीढ़ीनुमा बने हुए रंग बिरंगे घर एक अलग ही छटा बिखेरते हैं। चाय के बागानों के अलावा यहां टॉय ट्रेन की सवारी करना भी एक यादगार अनुभव होता है। आइये जानते हैं दार्जिलिंग में कहाँ कहाँ घूमा जा सकता है।

बतासिया लूप
यहां आप टॉय ट्रेन में सफर कर सकते हैं।यहाँ आपको अपने केमरे में कैद करने को कई नजारे मिल जाएंगे।यहां एक इको गार्डन भी है जिसमे आप ओर्गानिक फार्मिंग के बारे में जान सकते हैं। यहां का वॉर मेमोरियल जो 1995 में गोरखा सैनिकों की याद में बना, भी देखा जा सकता है।
पीस पैगोडा

चारलिमोंट पहाड़ी के ऊपर बसा यह पैगोडा बहुत ही सुंदर है।यहां बुद्ध की विशाल मूर्ति है जिसपर जापानी भाषा मे श्लोक लिखे हैं। यहां आरती के समय आना अलग ही अनुभव होता है। यह निचिदत्सु फुजि के द्वारा दुनिया में बनवाए गए 30 पेगोड़ाओं में से एक है।

हैप्पी वेली टी एस्टेट
बिना चाय के बागानों में घूमे हुए आपकी दार्जिलिंग यात्रा पूरी नही हो सकती।हैप्पी वैली यहां के सबसे पुराने चाय के बागानों में से एक है।यहां आप कई प्रकार की चाय का स्वाद भी ले सकते हैं।

टाइगर हिल
यहां से आप दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को देख सकते हैं।अगर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं तो यहां का सनराइज़ देखना न भूले। यह स्थान पूरे दार्जिलिंग की सबसे ऊंची जगहों में से एक है। सर्दियों में यहां आप स्नो फाल का मजा ले सकते हैं।

घूम मोनेस्ट्री
इसे यिगाचोइलिंग मोनेस्ट्री भी कहा जाता है।यहां 15 फ़ीट ऊंची मैत्रेयी बुद्धा की प्रतिमा के सामने आप सेल्फी ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button