अपराधदिल्लीराज्य

दिल्ली: द्वारका इलाके में कार सवार महिला को सरेआम मारी गोली, पुलिस मौके पर

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसी का नमूना बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। ताजा घटनाक्रम में बृहस्पतिवार को द्वारका के सेक्टर-12 में एक महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, द्वारका नार्थ थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने किरण नाम की महिला को गोली मारी है। महिला का वेंकटेशवर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महिला को बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली मारी जब वह कार से कहीं जा रही थी। गोली लगने के बाद कार फुटपाथ से टकरा गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किरण शादीशुदा है, लेकिन फिलहाल उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। किरण को घरेलू महिला बताया जा रहा है, लेकिन वह पार्टटाइम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करती थी।

यहां पर बता दें कि दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) केंद्र में सत्तासीन केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दिल्ली में बढ़ते अपराध का मुद्दा संसद में भी उठा चुके हैं

Related Articles

Back to top button