मनोरंजन

दुल्‍हन बनकर बैठी सपना चौधरी का वीड‍ियो हुआ वायरल, अभी तक तीन हजार से ज्यादा लोगो ने देखा

मुंबई: हर‍ियाणवी स‍िंगर और डांसर सपना चौधरी को उनके फैंस हॉट और बोल्‍ड डांस के ल‍िए जानते हैं। सपना चौधरी ऐसी कलाकार हैं, ज‍िनके ल‍िए फैंस की दीवानगी उनके कार्यक्रमों में देखने को म‍िलती है। उनके लटकों झटकों पर लाखों फैंस अपनी जान छिटकते हैं। सपना अक्‍सर अपने गाने और वीड‍ियोज से सनसनी में बनी रहती हैं। यूट्यूब पर 15 अगस्‍त को सपना चौधरी का नया वीड‍ियो जारी क‍िया गया है| ज‍िसे देखकर आपकी आंखें भर आएंगी।

इस वीड‍ियो में सपना चौधरी दुल्‍हन बनी हुई द‍िखाई दे रही हैं| शादी के द‍िन ही सेना में जवान उनके शहीद भाई का शव उनके घर आता है। म्‍यूज‍िक पर ज‍िस सपना चौधरी के पैर खुद ब खुद उठ जाते हैं, इस वीड‍ियो में उनके पैर लड़खड़ा रहे हैं| जी हां वो रोते हुए भाई के शव की तरफ जा रही हैं। सपना चौधरी का ये अंदाज पहले कभी उनके फैंस को नहीं द‍िखा। तीन लाख से ज्‍यादा लोग इस वीड‍ियो को अब तक देख चुके हैं। बता दें क‍ि, सपना चौधरी ब‍िग बॉस 11 का ह‍िस्‍सा बनी थीं| उसके बाद वो अलबम और फ‍िल्‍मों में आइटम नंबर करने लगी थीं। सपना भोजपुरी अभ‍िनेता खेसारी लाल यादव के साथ भी एक आइटम सॉन्‍ग में नजर आई थीं। ये गाना भी यूट्यूब पर काफी हिट हो रहा है।

Related Articles

Back to top button